फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पुलिस चौकी के गेट पर पेट्रोल फेंक आग लगा दी

पुलिस चौकी के गेट पर पेट्रोल फेंक आग लगा दी

विज्ञापन
पुलिस चौकी के गेट पर पेट्रोल फेंक आग लगा दी
जम्मू। गांजा के साथ पकड़ी गई एक महिला के समर्थन में आईं कुछ महिलाओं ने रविवार को नरवाल पुलिस चौकी के बाहर जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस चौकी के गेट पर पेट्रोल फेंककर आग लगा दी। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दरअसल, आठ मार्च को नरवाल पुलिस ने रानी नाम की महिला को एक किलो गांजा के साथ पकड़ा था। इस पर कुछ महिलाएं शनिवार की रात को रानी से मिलने पुलिस चौकी पहुंचीं। मिलने के बाद जैसे ही वह बाहर निकलीं तो उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। महिलाओं के पास पेट्रोल भी था जो उन्होंने चौकी के बाहर ही रख दिया था। महिलाओं ने प्रदर्शन करते वक्त गेट के बाहर पेट्रोल फेंककर आग लगा दी। हालांकि, पुलिस कर्मियों ने आग को बुझा दिया। पुलिस ने हंगामा करने वाली और आग लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी तक कोई भी महिला पकड़ी नहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed