फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   भूमि के लिए हुए विवाद में तीन घायल

भूमि के लिए हुए विवाद में तीन घायल

विज्ञापन
भूमि के लिए हुए विवाद में तीन घायल
अरनिया। क्षेत्र के गांव जोइया में भूमि को लेकर एक ही कुंबे के दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उप जिला अस्पताल बिश्नाह में भर्ती कराया गया। इनमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान बोध राज (60) पुत्र करतार चंद व उनकी पत्नी विमला देवी तथा बेटा विपिन कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

घायल बोध राज ने बताया कि मैंने अन्य भाइयों को भी बराबर गांव स्थित प्लाटों को बांट दिया था, मगर फिर भी मेरे छोटे भाई ने मेरे प्लाट पर कब्जा कर रखा है, जिसकी शिकायत पंचायत सहित तहसीलदार से भी की। बुधवार को जब इस बारे में पंचायत को लेकर छोटे भाई के पास पहुंचा तो गुस्साए भतीजे सुरिंदर उर्फ छोटू ने पूरी पंचायत के सामने तेजधार हथियार से मेरी टांग पर वार कर दिया, जिससे मैं लहूलुहान हो गया। बीचबचाव के आई मेरी पत्नी व बेटे पर भी तेजधार हथियार से वह वार करने लगा, जिससे वह दोनों भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर पुलिस ने पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों में बिमला देवी व विपिन कुमार जीएमसी रेफर किया गया है।

रास्ता रोक मारपीट करने का मामला दर्ज
बिश्नाह। गांव खैरी में रास्ता रोक मारपीट करने व सोने की चेन लूटने का मामला दर्ज किया गया है। सिकंदर कुमार पुत्र बोध राज निवासी खैरी ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि गांव की एक महिला नीना कुमारी पत्नी तिलक राज, परविंद्र कुमार व दीक्षा कुमारी ने मेरा रास्ता रोक कर मुझ पर लाठी और डंडों से हमला बोलकर घायल कर दिया। इसी दौरान गले सोने की चेन भी छीन ली। घायल सिकंदर कुमार का इलाज उप जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने 341, 323 व 382 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजधार हथियार से हमला कर घायल किया
मीरां साहिब। सिंबल कैंप की वार्ड दो में दो सगे भाइयों ने गांव के एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल की पहचान बाबा सिंह पुत्र गार सिंह के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि देर शाम वार्ड दो में दो सगे भाइयों अर्जुन सिंह व मखन सिंह पुत्र योगराज द्वारा बाबा सिंह पर हमला कर दिया जिसपर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और भाग निकले। बाबा राम की मां भोली देवी ने मीरां साहिब थाने में दोनों सगे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मीरां साहिब पुलिस ने घायल बाबा राम को उपचार के लिए जम्मू मेडिकल कालेज में भेज है। मीरां साहिब थाने में एफआईआर 66/ 2019 धारा 323,341, आरपीसी 4/ 25 आर्मड एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed