फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पत्नीटाप दोस्तों के साथ घूमने जा रही इंजीनियरिंग की छात्रा की मौत

पत्नीटाप दोस्तों के साथ घूमने जा रही इंजीनियरिंग की छात्रा की मौत

विज्ञापन
पत्नीटाप दोस्तों के साथ घूमने जा रही इंजीनियरिंग की छात्रा की मौत
जम्मू। दोस्तों के साथ पटनी टाप घूमने जा रही इंजीनियरिंग की छात्रा की मंगलवार को सड़क हादसे मेें मौत हो गई। जबकि उसके तीन साथी बाल-बाल बच गए। पुलवामा के त्राल की रहने वाली मनप्रीत कौर वर्तमान समय में परिवार के साथ सुजवां के नबाबाद में रहती थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मनप्रीत कौर तीन दोस्तों के साथ जिप्सी से पटनी टाप घूमने जा रही थी। नगरोटा के पंजग्राईं के पास डिवाइडर से टकराकर उनकी जिप्सी पलट गई। मनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उसे हाइवे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

आगे की सीट पर बैठी थी मनप्रीत
जिप्सी में मनप्रीत के अलावा तालाब टिल्लो निवासी रजत टिक्कू, रुचि टिक्कू (दोनों भाई बहन) और एक युवक कश्मीर भी था। रजत जिप्सी चला रहा था। और मनप्रीत उसके साथ वाली सीट पर बैठी हुई थी। बताया जा रहा है कि चारों इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed