{"_id":"5b86f38542c7924650409dd5","slug":"171535570821-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू शहर में चोरों का आतंक, तीन जगह की सेंधमारी, लाखोँ का सामान और नगदी की पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू शहर में चोरों का आतंक, तीन जगह की सेंधमारी, लाखोँ का सामान और नगदी की पार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू शहर में इन दिनों चोरों का आतंक छाया हुआ है। मंगलवार की रात को चोरों ने तीन पुलिस स्टेशन अंतर्गत चोरियों की वारदातों को अंजाम दिया। कश्मीरी विस्थापितों के जगती कैंप में चोरों ने सरकारी डिस्पेंसरी के भीतर घुसकर तोड़फोड़ की और वहां से लैब का सामान चुरा कर ले गए। इसके अलावा बठिंडी और सतवारी में भी चोरी की वारदातें हुई हैं।
जगती में बुधवार सुबह पहुंचे डिस्पेंसरी कर्मियों ने देखा कि तोड़फोड़ हुई है और लैब का सामान गायब है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके का जायजा लिया। जांच के लिए जरूरी सबूत जमा किए। उधर, बठिंडी में एक सूने घर से चोर नए शौचालयों में लगे सामान चोरी कर लिए। शौचालयों में लगी टोटियां, पाइपें आदि चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सतवारी के अशोक नगर में शराब की एक दुकान पर भी चोरों ने सेंध लगा दी। दुकान से सवा लाख रुपये चोरी किए गए हैं।
बुधवार को जब दुकान का मालिक पहुंचा तो देखा कि शटर टूटा हुआ था और भीतर पड़ी एक लाख से अधिक की नगदी गायब थी। इसके बाद उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस इन तीनों मामलों की जांच कर रही है।