फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अब एक और ट्रैफिक पुलिस कर्मी रिश्वत लेता कैद

अब एक और ट्रैफिक पुलिस कर्मी रिश्वत लेता कैद

विज्ञापन
अब एक और ट्रैफिक पुलिस कर्मी रिश्वत लेता कैद
जम्मू। ट्रैफिक पुलिस कर्मी के रिश्वत लेेने के एक मामले की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई कि एक और कर्मचारी रिश्वत लेता कैमरे में कैद हो गया। नगरोटा में एक सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल का रिश्वत लेता वीडियो ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के पास भेज दिया गया। विभाग ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल को तत्काल सस्पेंड कर दिया और मौके पर मौजूद डीटीआई के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगरोटा के टीसीपी के पास ट्रैफिक पुलिस का नाका है। यहां डीटीआई जलालदीन इंचार्ज के तौर पर और कांस्टेबल बशीर अहमद रविवार को ड्यूटी पर थे। कांस्टेबल ने एक चालक से रिश्वत मांगी और उसने इसका चुपके से वीडियो बना लिया। बाद में ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया। इस पर कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। डीटीआई के खिलाफ एक हफ्ते के भीतर डीएसपी ट्रैफिक सिटी को जांच करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि तीन दिन पहले भी भगवती नगर में एक एसपीओ रिश्वत मांगता कैमरे में कैद हो गया था।

अच्छी बात है, लोग जागरूक हो रहे हैं
तीन दिन के भीतर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के रिश्वत मांगते वीडियो वायरल होने या विभाग तक पहुंचने पहुंचने को एसएसपी जोगिंदर सिंह अच्छी पहल मानते हैं। उनका मानना है कि सिस्टम में सुधार के लिए यह जरूरी है। एसएसपी सिंह ने लगातार रिश्वतखोरी के मामले पर कहा कि यह अच्छी बात है कि लोग जागरूक हो रहे हैं। शिकायत करने को सामने आ रहे हैं। अगर कोई रिश्वत लेता है तो उसके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर लगाने की सिफारिश
कांस्टेबल बशीर आर्म्ड पुलिस का कर्मचारी है। वह इस समय ट्रैफिक पुलिस के साथ अटैच है। ट्रैफिक पुलिस के एसएसपी ने जम्मू पुलिस से सिफारिश की है कि कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो और इसकी एक कापी एसएसपी कार्यालय में भेजी जाए। नगरोटा के एसएचओ को मामले की जांच करने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed