{"_id":"5d0e8efc8ebc3e28f51f6a19","slug":"156123518019-akhnoor-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी चौरा में गैंगरेप का मामला फर्जी निकला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चौकी चौरा में गैंगरेप का मामला फर्जी निकला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। चौकी चौरा इलाके में एक महीने पहले नवविवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला फर्जी निकला। जिस महिला ने पुलिस में अगवा कर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था, वह दुष्कर्म होने के बयान से ही कोर्ट में मुकर गई। लिहाजा यह केस खत्म हो गया।
दरअसल, चौकी चौरा क्षेत्र में करीब एक महीने पहले मेल से वापस आ घर जा रही एक नवविवाहिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोक कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके पति को बंधक बनाए रखा गया। इस संबंध में पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उस समय महिला का मेडिकल कराया गया था। रिपोर्ट में दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हो सकी। आरोप लगाने वाली महिला को जब कोर्ट में पेश किया गया तो जज के सामने उसने खुद भी दुष्कर्म होने से इनकार किया। आखिरकार पुलिस ने धारा 376 को हटाकर केस खत्म कर दिया।
महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामला की गंभीरता से जांच की गई। यह मामला फर्जी पाया गया है। किसी प्रकार का गैंगरेप नहीं हुआ। महिला ने भी जज के सामने दुष्कर्म नहीं होने का बयान दिया है।
विज्ञापन
अजय शर्मा, एसडीपीओ, अखनूर