{"_id":"5ced90bcbdec22075a3be5ad","slug":"15590730046-jammu-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसी रोड के बाहर दिन दहाड़े स्कूली बच्चे के अपहरण की अफवाह से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीसी रोड के बाहर दिन दहाड़े स्कूली बच्चे के अपहरण की अफवाह से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के बीसी रोड से मंगलवार को दिनदहाड़े एक स्कूली बच्चे के अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया, लेकिन थोड़ी देर के बाद यह पता चल गया कि किसी बच्चे का अपहरण नहीं हुआ। दरअसल, एक बच्चा अपने मालिक के घर से भाग निकला था, उसके मालिक ने उसे सड़क से गाड़ी में उठाया था। उसको सड़क पर ही थप्पड़ भी लगाया।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले राजोरी के रहने वाले एक दंपति ने अपने बच्चे ताहिर हुसैन को जानीपुर में रहने वाले तारिक महमूद शाह के घर में काम करने के लिए छोड़ा था। ताकि वह यहां कामकाज भी करे और पढ़ाई भी कर सके। मंगलवार को यह बच्चा बिना बताए तारिक के घर से भाग गया। जब तारिक के घर वालों को इसका पता चला कि तो भागते हुए वे बीसी रोड पहुंचे। यहां बच्चे को पकड़ लिया गया। उसे थप्पड़ लगाकर गाड़ी में बैठाते लोगों ने देखा तो समझा कि उसे अगवा किया जा रहा है। इसकी जानकारी बस स्टैंड पुलिस तक पहुंच गई। बाद में छानबीन में मामले की हकीकत पता चला तो बच्चे को पकड़ने वालों ने उसकी मां से बात की और उसे वापस राजोरी भेज दिया। बस स्टैंड पुलिस ने राजोरी पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी है। बस का नंबर भी बताया गया। चालक का मोबाइल नंबर देकर उसको पूरे मामले की जानकारी दे दी गई। बस स्टैंड पुलिस कहना है कि बच्चे का कोई अपहरण नहीं हुआ। वह किसी के घर में नौकर था। वहां से वह बिना बताए भाग गया था। उसके मालिक ने पकड़ कर वापस उसको घर भेज दिया। देर शाम को यह बच्चा अपने घर भी पहुंच गया। पुलिस की तरफ से बच्चे के अपनी मां और पिता के साथ घर पर बैठे हुए फोटो भी जारी की गई है।