फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का जवान जख्मी

पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का जवान जख्मी

Wed, 17 Oct 2018 04:13 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर सब डिवीजन के कृष्णा घाटी क्षेत्र में बुधवार की रात पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सोना गली क्षेत्र में भारतीय अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की। इसमें सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। बीती रात पाकिस्तानी सेना ने जैसे ही यूनिवर्सल मशीनगनों से गोलाबारी शुरू की, सेना के जवानों ने भी इधर से मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। इसके चलते कुछ समय बाद पाकिस्तान ने गोलाबारी बंद कर दी। उधर घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद वीरवार तड़के सैन्य अस्पताल राजोरी भेज दिया गया। घायल जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जवान की पहचान 5 महार रेजीमेंट के जवान नरेश गुप्ता के रूप में हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed