{"_id":"5b8ee7a1867a554823740c4f","slug":"153609205118-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने हत्या के मामले में दो भगोड़े आरोपियों को दबोच सलाखों के पीछे डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने हत्या के मामले में दो भगोड़े आरोपियों को दबोच सलाखों के पीछे डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
demo pic
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को देर शाम मेंढर पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने छापामार कर हत्या के मामले के दो भगोड़ों को धर दबोचा। उपकी पहचान मोहम्मद इलियास और जैनब बी पत्नी निवासी गांव छजला तहसील मेंढर के रूप में हुई है। दोनोें आरोपियाें के खिलाफ सेना के एक जवान की हत्या को लेकर मेंढर थाने में मामला दर्ज था।
करीब डेढ़ माह पूर्व मेंढर तहसील के गांव छलजा में सेना की डीएसई यूनिट के जवान मोहम्मद मतलूब की एक झगड़े के दौरान हत्या हो गई थी। जिसे लेकर पुलिस मोम्मद इलियास और उसकी मां जैनब बी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। दोनों ही आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। इसके बाद पीड़ित परिवार की तरफ से कई बार आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रदर्शन भी किया गया।
एसएसपी राजीव पांडे ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया और मंगलवार को देर शाम दोनों आरोपियों को उनके एक रिश्तेदार के यहां से दबाच लिया गया।