{"_id":"5b8ee79b867a55487029c968","slug":"15360920451747-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुलिस जवान की गुम हुई एके 47 राइफल बरामद, तलाशी अभियान के दौरान नाले से मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
J&K: पुलिस जवान की गुम हुई एके 47 राइफल बरामद, तलाशी अभियान के दौरान नाले से मिली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को पुलिस लाइन से करीब एक सप्ताह पहले गुम हो गई पुलिस जवान की एके 47 राइफल शंकर नगर मोहल्ला स्थित नाले से बरामद हुई। पुलिस अधिकारियों ने उसे सीज कर थाने पहुंचा दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी मामले की जांच की जाएगी कि यह बंदूक नाले तक कैसे पहुंची।
गौरतलब है कि जिला पुलिस लाइन से करीब एक सप्ताह पहले डीएसपी रैंक के अधिकारी के साथ तैनात एक पीएसओ मोहम्मद फारूक की एके 47 राइफल पुलिस लाइन स्थित उसकी बैरेक से गुम हो गई थी। इस बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुंछ थाने में मामला दर्ज करते हुए जवान को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया था। एसएसपी राजीव पांडे के निर्देश पर एएसपी अनवार उल हक की अगुवाई में पुलिस लाइन के साथ-साथ पूरे नगर में तलाशी अभियान चलाया गया।
इस बीच मंगलवार को डीएसपी डीआर मोहन शर्मा, डीएसपी आपरेशन बिशन दूबे और एसएसओ सचिंदर पाल सिंह की अगुवाई में मोहल्ला शंकर नगर में तलाशी अभियान चला रखा था। इस दौरान डीएसपी मोहन शर्मा ने नाले में कुछ संदिग्ध वस्तु देखी और जवानों से उसे बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान गुम हुई राइफल के रूप में हुई। एसएसपी का कहना है कि बंदूक मिल गई यह बहुत ही अच्छी बात है, लेकिन अब हमें इस बात की जांच करनी है कि यह बंदूक यहां तक कैसे पहुंची है। इसका खुलासा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।