फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बाढ

बाढ

Sun, 12 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बाढ
सांबा। बार्डर मार्ग पर राजपुरा के पास नाले में आई बाढ़ में सवारियों से भरी मिनी बस फंस गई। चालक की सूझबूझ से सभी दस यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। गनीमत रही कि तेज बहाव में मिनी बस पलटी नहीं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय को बार्डर के गांवों को जोड़ने वाले अहम मार्ग पर राजपुरा के नजदीक नाला पड़ता है। इस नाले पर बना पुल 17 साल पहले टूट गया था। वर्तमान में यहां पुल जैसा कुछ भी नहीं बचा है। ऐसे में पैदल यात्रियों समेत सभी तरह के वाहनों को नाले में होकर गुजरना पड़ता है। सांबा से यह मार्ग वाया राजपुरा होते हुए कठुआ जिले तक सीमावर्ती गांवों को जोड़ता है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मिनी बस दस सवारियों को लेकर राजपुरा से सांबा की ओर आ रही थी। जिले के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश हुई है। ऐसे में नाले का जलस्तर बढ़ रहा था। चालक ने उस पार जाने के लिए मिनी बस को नाले में उतार दी। चालक को अंदाजा था कि पानी इतना ही है कि नाले को आसानी से पार किया जा सकता है। लेकिन जैसे ही मिनी बस ने नाले के कुछ हिस्से को पार किया तो चालक ने देखा कि पानी का बहाव अचानक से तेजी से उसकी ओर बढ़ रहा है। ऐसे में उसने तत्परता दिखाते हुए बस को रोक दिया और सवारियों को आननफानन में उतरकर सुरक्षित जगह जाने को कहा। देखते ही देखते पानी के तेज बहाव में मिनी बस पूरी तरह फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार्डर मार्ग पर आवाजाही बंद
बार्डर मार्ग पर नाले में बाढ़ के चलते आवाजाही बंद हो गई है। देर शाम तक जलस्तर कम नहीं हुआ था। मिनी बस नाले में ही फंसी थी। नाले का जलस्तर कम होने का इंतजार किया जा रहा है।


17 साल में क्यों नहीं बन पाया पुल
घटना के बाद स्थानीय लोगों और सवारियों ने ग्रेफ विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 17 साल पहले यहां पुल था जो टूट गया था। तब से अब तक यहां नया पुल बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। यह घोर उपेक्षा है। बार्डर एरिया के लोग जान जोखिम में डालकर नाला पार करते हैं। हर बारिश में यही होता है। पूर्व सरपंच भारत इंदु शर्मा ने बताया कि वह इस संबंध में डीसी सुषमा चौहान से मुलाकात कर समस्या बताई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed