फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सिम्बल चोया के जंगलो में लगी भीषण आग।

सिम्बल चोया के जंगलो में लगी भीषण आग।

Tue, 22 May 2018 02:25 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
सिम्बल चोया के जंगलो में लगी भीषण आग।
रियासी। कटड़ा मार्ग पर स्थित सिम्बल चोया क्षेत्र के जंगलों में शनिवार दोपहर को आग लग गई। इससे वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा। तेज हवा चलने के कारण आग पर काबू पाने में काफी कठिनाई हुई और नुकसान भी ज्यादा हुआ।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शनिवार दोपहर बाद सिम्बल चोया के जंगल में एक स्थान पर अचानक आग भड़क गई। आग लगने के कारण का पता तो नहीं चला, लेकिन तेज हवा चलने के कारण आग की लपटे तेज होती गई। देखते ही देखते आग ने जंगल के काफी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दी। उसके बाद मौके पर अग्निशमन विभाग का वाहन भी पहुंचा। आग बुझाने का काम को शुरू हुआ। आग लगने से एक हरा भरा पेड़ जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों व लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिशें की, लेकिन तेज हवा ने काफी बाधा डाली। बाद में काफी पानी डालकर आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों का पूरा ख्याल रखा गया।
विज्ञापन



शार्ट सर्किट मकान जलकर राख
रियासी। भमाग के ग्रामीण क्षेत्र मनहोट में शनिवार की सुबह शार्ट सर्किट की वजह से एक मकान जलकर राख हो गया। मुश्किल से आग पर काबू पाया गया, जिससे दूसरा मकान तबाह होने से बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मनहोट निवासी बाजू के घर में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। कच्चा और ज्यादातर लकड़ी की शहतीर से घर बने होने के कारण आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में पूरा मकान धू-धू कर जल गया। इसके बाद वहां पर स्थित अन्य मकानों में भी आग लगने की स्थिति बन गई। काफी अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने डीसी उधमपुर से संपर्क कर आग पर चॉपर से पानी फेंक कर उसको बुझाने की गुहार लगाई। लेकिन हवा व धूल-मिट्टी उड़ने के कारण चॉपर वहां पर पहुंच नहीं सका। आखिर ग्रामीणों ने खुद ही प्रयास किया। पानी के पाइप से थोड़ी दूरी पर बहने वाले नाले के पानी को खींच कर आग पर काबू पाया। देर शाम तक आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed