फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   शिवखोड़ी जा रही मिनी बस पलटी,तीन की मौत,अठारह धायल। 20-18-49

शिवखोड़ी जा रही मिनी बस पलटी,तीन की मौत,अठारह धायल। 20-18-49

Sat, 07 Apr 2018 01:03 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
शिवखोड़ी जा रही मिनी बस पलटी,तीन की मौत,अठारह धायल। 20-18-49
पौनी। माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद पौनी में स्थित शिवखोड़ी धाम जा रही मिनी बस के कंडा क्षेत्र में पलटने से उसमें सवार एक महिला सहित चार यात्रियों की मौत हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त सभी यात्री उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के रहने वाले हैं। घायलों का हाल जानने के लिए जीएमसी में मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार को मिनी बस नंबर जेके02एसी-8710 यात्रियों को लेकर कटड़ा से शिवखोड़ी के लिए रवाना हुई। दोपहर लगभग डेढ़ बजे बस ने कंडा क्षेत्र से रनसू का रुख किया। थोड़ी ही आगे जाने पर चढ़ाई के समय मिनी बस में कोई तकनीकी खराबी आ गई। इससे मिनी बस पीछे की तरफ लुढ़कने लगी। जब तक बस का चालक कुछ समझ पाता, मिनी बस नीचे खाई में जा गिरी। बताया जाता है कि लगभग सौ मीटर तक पीछे लुढ़कने के बाद बस नीचे से गुजरने वाली सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना के बाद शिवखोड़ी आ-जा रहे अन्य वाहन रुक गए। उनके साथ स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। घटनास्थल पर ही एक महिला यात्री शीला देवी की मौत हो गई। वहीं, स्थानीय अस्पताल में उपचार के दौरान दीपक कुमार और गुलाब सिंह ने दम तोड़ा दिया। बाद में जीएमसी में इलाज के दौरान आनंद पटेल (12) ने भी दम तोड़ दिया। जबकि अन्य 18 घायलों का इलाज जीएमसी में जारी था।
विज्ञापन


जीएमसी पहुंचे 18 घायल
अयोध्या प्रसाद (36) पुत्र राम कृष्ण, केदारनाथ (40) पुत्र जमुना प्रसाद, लालू (55) पुत्र मिथिला प्रसाद, दुर्गा प्रसाद (25) पुत्र रमेश कुमार, अमित कुमार (17) पुत्र सतीश कुमार, रामावती (55) पत्नी मानिक चंद, राज कुमार (45) पुत्र राम कृष्ण, राम दास (38) पुत्र मानिक चंद, पिंकी (08) पुत्री राम दास, सुशीला देवी (28) पत्नी सतीश कुमार, रेशमा यादव (40) पत्नी मणीराम, सागरा देवी (58), राम गोपाल (40), शंभू (23) पुत्र भगवान दास, गुड़िया (35) पत्नी रामनरेश, प्रगति पटेल (04) पुत्री राज कुमार, गुड़िया मिश्रा (35) पत्नी देवी प्रसाद साथ ही एक घायल की पहचान नहीं हो पाई है। सभी घायल उत्तर प्रदेश फैजाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

मुख्यमंत्री-उप मुख्यमंत्री ने दुख जताया
जम्मू। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने शुक्रवार को रियासी और रामबन जिले में हुए दो सड़क हादसों पर गहरा दुख जताया। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए मुख्यमंत्री ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा तथा वित्त एवं शिक्षा मंत्री सईद अल्ताफ बुखारी ने जीएमसी जम्मू का दौरा कर हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। महबूबा मुफ्ती ने जीएमसी प्रशासन को घायलों के लिए सभी संभव चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना भी की। ब्यूरो
------------

जीएमसी में मची रही अफरा-तफरी
जम्मू। घायलों के जीएमसी आने की सूचना पर जीएमसी प्रशासन ने पहले से ही पूरी तैयारी कर चुका था। इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त डाक्टरों की तैनाती के साथ ही स्ट्रेचर को खाली कराया गया था।
जैसे ही घायल जीएमसी पहुंचे उन्हें तत्काल प्रभाव से इलाज दिया गया। हालांकि जीएमसी लाए गए घायलों में से एक की मौत हो गई। वहीं डाक्टरों की टीम ने घायलों का इलाज कर उन्हें डिजास्टर वार्ड में शिफ्ट किया है। फिलहाल चार घायलों की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। ब्यूरो

----------

पुलिस अधिकारी भी घायलों का हाल जानने पहुंचे
जम्मू। घायलों के जीएमसी आने की सूचना पर एसएसपी जम्मू विवेक गुप्ता और एसपी साउथ संदीप चौधरी भी उनका हाल जानने पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों से मिलकर सारी सुविधाएं उपलब्ध होने की बात कही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed