फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   खाई में कार गिरने से आयुवैदिक फार्मासिस्ट की मौत।

खाई में कार गिरने से आयुवैदिक फार्मासिस्ट की मौत।

विज्ञापन
खाई में कार गिरने से आयुवैदिक फार्मासिस्ट की मौत।
रियासी। जिले के गांव सलाल में वीरवार दोपहर को एक कार के खाई में पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक देवीगढ़ भमाग निवासी शरदयोल सिंह सलाल सब सेंटर में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के तौर पर कार्यरत था। वह मौजूदा समय में रियासी के नई बस्ती में रहते थे।
विज्ञापन

वीरवार की दोपहर को वह अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान सलाल चनेना देवता के पास मोड़ काटते हुए उनकी कार (जेके20ए-7213) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में शरदयोल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलने के बाद मौके पर काफी ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। गहरी खाई में कार गिरने के कारण उसके परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed