{"_id":"5cba343cbdec22141c6e838c","slug":"131555706940-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लीक होने से रेस्तरां में लगी आग, दो झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू। शहर के छन्नी हिम्मत क्षेत्र में स्थित एक रेस्तरां में गैस लीक होने से दो लोग झुलस गए। घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घायलों की पहचान उधमपुर के रामनगर के रहने वाले धीरज और असम के रहने वाले मोहन के रूप में हुई है। शुक्रवार को जिस रेस्तरां आग लगी, वहां मुख्य रूप से डोसा शॉप के लिए चर्चित थी। हर रोज की तरह शुक्रवार को भी धीरज और मोहन दोपहर बाद दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने सामान तैयार करने के लिए जैसे ही गैस जलाने के लिए माचिस की तीली जलाई तो एकदम से आग लग गई। दोनों इसकी चपेट में आ गए। वह मुश्किल से किसी तरह बाहर निकलें। दोनों का शोर सुनकर उनकी तरफ दौड़े और उनको बचाया। इसके बाद लोगों ने रेस्तरां के मालिक को घटना की सूचना दी। साथ ही दमकल विभाग को फोन किया। दमकल वाहनों की मदद से रेस्तरां में लगी आग को बुझाया गया। वहीं इस बीच रेस्तरां के मालिक गुरजीब ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के अनुसार धीरज 50 फीसदी और मोहन 35 फीसदी झुलस गए हैं। दोनों का उपचार फिलहाल जारी है। वहीं आग से रेस्तरां का काफी सामान जलकर राख हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।