{"_id":"88ca1df712aa171ec998000ade5e8402","slug":"12-injured-in-mini-bus-over-turn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार मेटाडोर पलटी, 12 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार मेटाडोर पलटी, 12 जख्मी
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Fri, 06 Nov 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर मेटाडोर पलटने से 12 लोग घायल हो गए। हाईवे पर पलटी मेटाडोर में फंसे लोगों को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे की वजह से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कठुआ से दन्नी बाख्ता जा रही मेटाडोर (जेके08सी-4831) तेज रफ्तार में थी। बगियाल मोड़ के नजदीक पहुंचने पर मेटाडोर चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका नियंत्रण खो गया और मेटाडोर पलट गई।
विज्ञापन
मेटाडोर में बैठे मुसाफिरों में चीखो पुकार मच गई। स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। कुछ देर में ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक-एक कर घायलों को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
घायलों में ऋषि कपूर निवासी नगरी, सुदेश देवी निवासी सुजानपुर, विशाल निवासी वार्ड 16 कठुआ, दीक्षा, अनु निवासी सुजानपुर, सुरिंदर देवी निवासी सुजानपुर, सोमा देवी निवासी सुजानपुर, अंजू निवासी शिवानगर, सुदेश देवी निवासी वार्ड 15 कठुआ, शिवराम निवासी पल्ली मोड़, विमला देवी निवासी गुड़ा पंडिता और गुलशन निवासी बैरा के नाम शामिल हैं। इनमें से गुलशन और सोमा देवी को गंभीर हालत की वजह से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।