फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अलग-अलग हादसों में एक की मौत, दो घायल

अलग-अलग हादसों में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में एक की मौत, दो घायल
बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक पर शनिवार की रात को दो अलग-अलग हादसों में में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जीएमसी में भर्ती कराया है। जबकि पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली है। पुलिस ने दोनों में मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार की रात को ट्रक नंबर एचपी-38एस-6937 के चालक शाम सिंह निवासी जैनी उपरली पठानकोट ने चाय पीने के लिए अपनी गाड़ी तरोड़ के पेट्रोल पंप के पास रोका। जब वो अपने ट्रक के पास आया तो देखा कि एक महिंद्रा लोड कैरियर नंबर जेके 1 एस-1791 नेशनल हाईवे के बीच खराब हो गया, जिसका ड्राइवर उसे ठीक कर रहा था। उसकी मदद करने के लिए ड्राइवर शाम सिंह उसके पास खड़ा हो गया। इस बीच दिल्ली से आ रही स्विफ्ट कार नंबर डीएल-6 सीएल-9929 ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से ड्राइवर शाम सिंह करीब 20 फिट दूर जा गिरा, जिसके बाद कार चालक बाड़ी ब्राह्मणा की ओर भागे, लेकिन टायर पंचर होने से ज्यादा दूर नहीं जा सके और एक जगह गाड़ी खड़ी कर दी। पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गई और ट्रक ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया और कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई।
विज्ञापन

उधर अस्पताल के चिकित्सकों ने चालक को मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने उसकी जानकारी ट्रक मालिक को दे दी । स्विफ्ट कार सवार सभी दिल्ली में होम गार्ड में है और वैष्णो देवी के लिए जा रहे थे। उनके नाम मनीष, मुकेश और सचिन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ एक कार जेके 02 बी जे-6770 सिडको चौक पर ख़ड़े एक ट्राले से भिड़ गई। जोरदार टक्कर लगने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार कार में सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें जीएमसी पहुंचाया गया।
-----
सांबा में एक की मौत, पांच घायल
सांबा। कस्बे में विभिन्न सड़क हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें सांबा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रविवार की दोपहर करीब एक बजे शाह बलोढ़ में एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार विजय कुमार (38), उसकी पत्नी सीमा देवी (35), बेटा लाडू (10) और बेटी परी (6) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। एक अन्य हादसा नानके चक क्षेत्र में हुआ। जहां एक कार न. एचपी38जी 9711 ने एक राहगीर पारा पत्नी सैफ अली को टक्कर मार दी। उस घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जम्मू रेफर कर दिया।

इसके अलावा देर शाम को सिडको चौक हाईवे पर सरिया लेकर जा रहे ट्रक न. जेके08-5371 में पीछे चल रहे बाइक सवार बलराज सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी पठानकोट के सीने में सरिया घुस गया, उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed