फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,theft,jammu

सैन्यकर्मी के घर पांच लाख के गहन, 50 हजार की नकदी उड़ाई

विज्ञापन
crime,theft,jammu
जम्मू। चोरों ने एक सैन्य कर्मी के घर सेंध लगा दी है। घर से लाखों रुपये के गहने और हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। इस समय सैन्य कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं, जबकि उनका परिवार रहता है। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यह मामला रविवार की रात का शहर के तालाब तिल्लो भवानी नगर की राजू लेन का है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला सोनी देवी ने बताया कि रविवार को रात करीब 8 बजे वह अपने परिवार के साथ एक कार्यक्रम में गई हुई थी। इसके बाद करीब 11 बजे वह वापस घर लौट आई। जब घर पहुंची तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ और काफी सामान टूटा हुआ था। एक पल के लिए तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि हो क्या गया है। सामने देखा तो अलमारी का सामान बाहर था और यह पूरी तरह से खुली हुई थी। 9 तोले के गहने और 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी। गहनों में काफी कुछ था। एक भी आइटम नहीं बची। अभी उन्होंने घर का बाकी सामान भी चेक नहीं किया। चोर कुछ और भी लेकर गए हो सकते हैं। वहीं इस घटना की जानकारी पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने चोरी वाले कमरे को सील कर दिया। सोमवार को कमरे से जांच के जरूरी सबूत लेकर कमरा घर के लोगों को सौंपा गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज ली है। इसमें कुछ लोग सामने आए हैं। जो फिलहान पहचान में नहीं आए है। पुलिस ने जांच के जरूरी नमूने उठाकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि अभी तीन दिन पहले ही पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले तीन लोगों को पकड़ा था। इनके पास से दस वाहन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed