{"_id":"6360354924cf0b01475b1d12","slug":"crime-rspura-news-jmu2712937144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बहस में दो भाइयों पर तेजधार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बहस में दो भाइयों पर तेजधार हथियार से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। स्थानीय थानांतर्गत गांव चक बाना में सोमवार की देर रात दो भाइयों से एक युवक की मामूली बहस हो गई। इस दौरान युवक ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। दोनों भाइयों को उप जिला अस्पताल ले जाया गया। एक के सिर और दूसरे के बाजू में घाव आएं हैं।
सनी गुप्ता और शीतल गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता कस्बे में कारोबार करते हैं। सोमवार की रात करीब 9.30 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चक बाना गांव में जा रहे थे। गांव में ही उनकी युवक से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस कहासुनी में युवक इतने गुस्से में आ गया कि उसने दोनों भाइयों पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। दोनों भाई अचानक से हुए इस हमले में घायल भी हो गए। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई और गांव वासी घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए उप जिला अस्पताल बिश्नह ले आए। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। इनमें से एक के सिर में 11 टांके और एक की बाजू में कुछ वार किए गए।
दोनों भाइयों ने पुलिस को हमलावर युवक की पहचान राकेश चौधरी उर्फ अंग्रेजों बताया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि यह पांच माह पहले ही जम्मू सेंट्रल जेल से दुष्कर्म के मामले में सजा काटकर लौटा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।