{"_id":"67ba3782985066bf78043df3","slug":"crime-news-srinagar-news-c-10-lko1027-551894-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजबिहाड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी मजदूर की शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजबिहाड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी मजदूर की शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शुरू की जांच, कहा - पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारणों का लग पाएगा पता
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में एक प्रवासी मजदूर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। कांजीगुंड गांव में शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि किराये के कमरे में रहने वाला शख्स सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तो व्यक्ति मृत पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसकी शिनाख्त झारखंड के कृष्ण करमाल (31) के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कृष्ण करमाल मजदूरी करता था और किराये के कमरे में रह रहा था। शव पर किसी तरह का कोई गोली या घाव का निशान नहीं पाया गया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हर पहलु को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।