{"_id":"694ef935303a126f0608adae","slug":"crime-news-samba-news-c-289-1-sba1003-110170-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेसीओ की हत्या का आरोपी \nजवान आठ दिन की रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेसीओ की हत्या का आरोपी जवान आठ दिन की रिमांड पर
विज्ञापन
आरोपी से पूछताछ के साथ पुलिस अन्य पहलुओं की भी करेगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा स्थित टेरिटोरियल आर्मी बटालियन मुख्यालय में ड्यटी को लेकर विवाद में सूबेदार (जेसीओ) की हत्या के आरोपी जवान पारुल शर्मा (26) को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से घटना के सभी पहलुओं की विस्तार से पूछताछ की जाएगी। इसमें आरोपी की भूमिका के साथ-साथ अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जाएगी।
बीते मंगलवार की देर रात फायरिंग में जेसीओ सुरजीत सिंह (46) निवासी सिरला, रियासी की मौत हो गई थी। आरोपी पारुल को पुलिस ने बीते बुधवार रात बिश्नाह से गिरफ्तार किया था। आरोपी इसी इलाके के कनहाल का रहने वाला है।