फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: तहसील कार्यालय के बाहर कैफे संचालक पर हमला, जीएमसी रेफर

विज्ञापन
crime news
- सर्टिफिकेट अपलोड न होने पर बहसबाजी हाथापाई में बदली
विज्ञापन

- तहसीलदार के सामने दो भाइयों ने सिर पर गिलास से किए वार
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अरनिया तहसील कार्यालय के बाहर शुक्रवार को दिनदहाड़े दो सगे भाइयों ने कैफे संचालक की पिटाई कर दी। आरोपियों ने तहसीलदार के सामने ही कैफे संचालक के सिर पर गिलास से वार किए।
बेहोशी की हालत में कैफे संचालक सौरभ कुमार निवासी वार्ड-5 को अरनिया अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल को होश में लाकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। एंबुलेंस में ले जाते समय आधे रास्ते में घायल फिर बेहोश हो गया। परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। एंबुलेंस के चालक को वापस मुड़ने के लिए कहा। एंबुलेंस वापस अरनिया अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने फिर से बेहोशी की हालत में घायल का चेकअप किया। घायल को दोबारा होश में लाकर जीएमसी भेज दिया। देर शाम तक घायल को होश नहीं आया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कैफे संचालक के पास वीरवार को राजस्व विभाग से संबंधित अनमैरिड और अनइंप्लॉयमेंट सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई किया था। सर्टिफिकेट राजस्व विभाग की तरफ से किसी त्रुटि के कारण अपलोड नहीं किया जा रहा था। आरोपी कैफे संचालक को सर्टिफिकेट जल्द मुहैया कराने के लिए जोर देने लगे। कैफे संचालक ने कहा कि सर्टिफिकेट अपलोड करने की कार्रवाई राजस्व विभाग के पास है। इसके बाद आरोपियों ने पैसे वापस करने के लिए कहा। कैफे संचालक ने पैसे वापस करने से मना कर दिया। इससे बहस शुरू हो गई। हाथापाई के बाद आरोपियों ने कैफे संचालक के सिर पर गिलास से हमला कर दिया। इससे वह बेहाेश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दोनों आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
तहसीलदार अमनदीप सिंह ने वारदात की सूचना थाना प्रभारी दिलावर कुमार और अरनिया अस्पताल में तैनात डॉक्टर को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार ने थाना प्रभारी को तत्काल मामला दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अरनिया अस्पताल में तैनात डॉ. प्रेम लाल ने बताया कि बेहोशी की हालत में युवक को अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed