{"_id":"6605e489dc2ec1ae680cbd74","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1008-330451-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारामुला में नशा तस्कर की जमीन और निर्माणाधीन पोल्ट्री फार्म कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारामुला में नशा तस्कर की जमीन और निर्माणाधीन पोल्ट्री फार्म कुर्क
विज्ञापन
बारामुला। जम्मू के कोट भलवाल केंद्रीय कारागार में बंद बारामुला के नशा तस्कर मुदासिर अहमद शाह की संपत्ति वीरवार को पुलिस ने कुर्क कर ली। नशा तस्कर की चंद्रशीरान गांव में छह मरला जमीन और निर्माणाधीन पोल्ट्री फार्म को सीज किया गया। पुलिस ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि नशा तस्कर ने तस्करी से मिले पैसे के जरिये अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है। इस आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई जारी रखने का संकल्प दोहराया है। संवाद
पांच जुआरी 19 हजार के साथ गिरफ्तार
श्रीनगर। पुलिस ने सोपोर से पांच जुआरियों को 19 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी सोपोर के रहने वाले हैं। सूचना के आधार पर एसडीपीओ सोपोर सरफराज बशीर के निर्देश पर एसएचओ तारजू इंस्पेक्टर खालिद असलम ने कार्रवाई की। पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ सूचना देने की लोगों से अपील की है। संवाद