{"_id":"5ee12dbe8ebc3e42b92530b2","slug":"crime-jammu-news-jmu211877380","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में लापता शिक्षक जंगल से बेहोशी की हालत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में लापता शिक्षक जंगल से बेहोशी की हालत में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। चौकी चौरा उप जिला की पंचायत राय सयोट में स्कूल से लौट रहे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ शिक्षक बुधवार को ग्रामीणों को बेहोशी की हालत में जंगल से मिया। उसे उप जिला अस्पताल सुंदरबनी में उपचार के बाद डॉक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया। दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को घर से स्कूल गए शिक्षक राकेश कुमार निवासी गांव राय घर लौटते समय जंगल से लापता हो गया था। इस संबंध में परिवार के लोगों मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बुधवार सुबह शिक्षक राकेश परिवार और ग्रामीणों को जंगल में बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस और ग्रामीणों ने शिक्षक को उप जिला अस्पताल सुंदरबनी में उपचार के लिए दाखिल किया। जहां डॉक्टरों ने उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। शिक्षक के जंगल से लापता होने पर आशंका व्यक्त की जा रही थी कि उसका आतंकियों ने अपहरण कर लिया है। क्योंकि सोमवार को रात दस बजे अंतिम बार हुए फोन पर शिक्षक ने स्वयं कभी घन न लौट पाने की बात कही थी। ज्ञात हो कि अक्सर सीमा पार कर घुसपैठ करने वाले आतंकी कालीदार के जंगल के रास्ते घाटी की तरफ भी निकलते हैं। माना यही जा रहा था कि आतंकी शिक्षक का अपहरण कर अपने साथ ले गए है।
शिक्षक के लापता होने की सूचना पर सेना और पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। क्षेत्र में सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया। दूसरी ओर शिक्षक राकेश कुमार पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं होने पर पुलिस बयान नहीं ले सकी। शिक्षक के परिवार वाले पुलिस को जंगल से दो संदिग्धों द्वारा उसे अपहृत करना बता रहे हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि परिवार में किसी विवाद लेकर शिक्षक नाराज हुआ और घर नहीं लौटा। पुलिस लापता शिक्षक की गुत्थी सुलझाने में लगी है। पुलिस शिक्षक और परिवार के सदस्यों का भी बयान लेगी। दूसरी तरफ बुधवार को भी कालीदार के जंगलों में तलाशी अभियान जारी रहा।
विज्ञापन
-----
प्राथमिक जांच में शिक्षक राकेश का परिवार से विवाद सामने आ रहा है। मगर उसके लापता होने हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। इसके साथ उसका बैग पेड़ से लटका मिलना, बुधवार को उसके बेहोशी की हालत में मिलना, संदेह के घेरे में है। इस मामले में जांच की जा रही है, सही तथ्य आने पर सचाई सामने आएगी।
-प्रदीप शर्मा, थाना प्रभारी