फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

दूध विक्रेता पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
अरनिया। पिछले दिनों दूध विक्रेता पर जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कबूल किया है कि वारदात को रंजिश के चलते अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 28 मई को विजय कुमार पुत्र कर्ण सिंह निवासी गांब चंगीया को उस समय लक्की चौधरी व साथ आए अन्य साथियों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था जब वह सुबह दूध लेकर जा रहा था। इस हमले में विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका अभी भी जीएमसी में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी हरजीत सिंह के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी लक्की चौधरी सहित अन्य फरार हो गए थे, जिन्हें दबोचने के लिए एक टीम का गठन किया गया और पता लगते ही उसे गांव चंगीया से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed