{"_id":"63891a078a2a7c6847696e30","slug":"crime-city-reporter-news-jmu273528174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 10 साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रख 10 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 10 साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रख 10 हजार लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बच्चे से चाकू की नोक पर 10 हजार रुपये लूट लिए। वारदात शहर के रिहाढ़ी चुंगी इलाके की है। पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
दुकानदार सन्नी गुप्ता का कहना है कि वीरवार दोपहर वह डॉक्टर के पास अपनी पत्नी का चेकअप कराने गए थे। उन्होंने अपने 10 वर्षीय बेटे को अपनी किराना की दुकान में बैठा दिया। इस दौरान दो युवक दुुकान में आए। इनमें से एक ने क्रीम समेत छोटा-मोटा सामान लिया। तभी दूसरा युवक गल्ले से 500 रुपये का नोट निकालने लगा। उनके बेटे की नजर पड़ गई और उसने पूछा कि पैसे क्यों निकाल रहे हो। तभी दूसरे युवक ने चाकू निकाला और उसकी गर्दन पर रख दिया। कहा कि कुछ बोलेगा तो गला काट देंगे। बच्चा डरकर चुप हो गया और वे गल्ले से करीब 10 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने कहा कि बदमाश कुछ भी कर सकते थे। पैसों के लिए वे उनके बच्चे की जान भी ले सकते थे।
दुकानदार ने बताया कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश का पता लगा लिया है। पुलिस को इसके बारे बता दिया गया है। पुलिस की टीम आरोपी के घर तक भी गई थी, लेकिन वह घर से फरार हो गया। वहीं, पक्का डंगा पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।