फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cricket Match in Bani And Bilawar

Jammu News: डक्कन ग्लेडिएटर्स की टीम का फाइनल में प्रवेश

Wed, 04 Jun 2025 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 04 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Cricket Match in Bani And Bilawar
बिलावर। यहां मार्टीर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें मंगलवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में डक्कन ग्लेडिएटर्स की टीम ने बनखंडी वॉरियर्स की टीम को 33 रनों से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

डेक्कन ग्लेडिएटर्स की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर के मैच में डेक्कन ग्लेडिएटर्स की टीम ने 148 रन बनाए।
निर्धारित का लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनखंडी बैरियर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 115 रन ही बना सकी और डेक्कन ग्लेडिएटर्स की टीम ने 33 रन से मैच जीत कर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

डेक्कन ग्लेडिएटर्स के गेंदबाज दीपक चोपड़ा ने मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच पांच जून को दोपहर ढाई बजे भड्डू गांव के खेल मैदान में परशुराम वॉरियर्स और लोहाई चैलेंजर्स की टीमों के बीच खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में विजेता रहने वाली टीम डेक्कन ग्लेडिएटर्स के साथ प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्रिकेट टूर्नामेंट में जोरावर सिंह ने ठोके नौ छक्के

बनी। जिले के माश्का में अंगत कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इसके तीसरे दिन मंगलवार को रोमांचक क्रिकेट मैच देखने के लिए मिले। इनमें जोरावर सिंह ने नौ छक्के ठोके।


इस टूर्नामेंट में मंगलवार को कुल तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों का जोरदार प्रदर्शन दर्शकों को खूब रास आया।

पहला मुकाबला डानाना जेके और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया। टॉस जीतकर डानाना जेके ने गेंदबाजी चुनी। हिमाचल प्रदेश ने 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 110 रन बनाए। इसके जवाब में डानाना जेके ने सिर्फ आठ ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऋषांत ठाकुर ने 20 गेंदों में 53 रन की धमाकेदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।



दूसरा मुकाबला महादेव इलेवन और काशिर बंजाल के बीच खेला गया। महादेव इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में तीन विकेट पर 170 रन बनाए। इस दौरान सुशील ने 27 गेंदों में 74 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें आठ छक्के और तीन चौके शामिल थे।




काशिर बंजाल की टीम 10 ओवर में 147 रन ही बना सकी। शानदार बल्लेबाजी के लिए सुशील को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

तीसरा मुकाबला प्रोंगल इलेवन और खाडी इलेवन के बीच हुआ। इस मुकाबले में जोरावर सिंह का बल्ला जमकर बोला। टॉस जीतकर खाडी इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। प्रोंगल इलेवन ने 10 ओवर में दो विकेट पर 201 रन बनाए, जिसमें जोरावर सिंह ने 18 गेंदों पर 78 रन बनाए, जिनमें नौ छक्के और छह चौके शामिल थे। इसके जवाब में खाडी इलेवन की टीम 10 ओवर में सिर्फ 74 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed