फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cricket competetion

रूबल के हरफनमौला प्रदर्शन से जीता सरस्वती क्लब

विज्ञापन
Cricket competetion
रियासी। मौसम साफ होने पर शनिवार को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में अरुण वर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता को दोबारा से शुरू किया गया। इसमें एक मैच सरस्वती क्रिकेट क्लब तथा श्रीराम क्रिकेट क्लब ज्योतिपुरम के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन

ज्योतिपुरम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेेबाजी करने का फैसला किया, और 14 ओवर में सभी विकेट खोकर 108 रन बनाए। बल्लेबाज गणेश ने 24, अजीत ने 21 व मोहन ने पारी में 16 रन जोडे़। सरस्वती क्लब के गेंदबाज रूबल ने तीन, जबकि अतुल व साहिल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरे सरस्वती कल्ब ने छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। बल्लेबाज रूबल ने शानदार 48 रन बनाए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उसे मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा बल्लेबाज गौरव ने 13 व हर्षदीप ने 13 रन बनाए। टीम को 20 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ज्योतिपुरम के गेंदबाज गणेश व सुनील ने दो-दो तथा साहिल ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed