फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court news

Jammu News: फेसबुक पर दोस्त बनी महिला ने 33 लाख का चूना लगाया, नौ लाख 143 खातों में होल्ड पर

विज्ञापन
court news
-आवेदक ने अदालत में लगाया विभिन्न खातों में होल्ड राशि जारी किए जाने का आवेदन
विज्ञापन

-डेमो ट्रेड में लाभ दिखाकर वास्तविक ट्रेड में निवेश के नाम पर ट्रांसफर कराई राशि
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। फेसबुक पर दोस्त बनी महिला ने जम्मू के एक युवक को 33 लाख का चूना लगा दिया। इसमें से नौ लाख रुपये से अधिक की राशि 143 खातों में होल्ड पर है। महिला ने युवक को एक एप के जरिये निवेश को राजी किया। डेमो ट्रेड में लाभ देख युवक लालच में आ गया। वास्तविक ट्रेड के लिए उससे धनराशि ट्रांसफर कराई गई, जो धोखे की भेंट चढ़ गई।
अपनी मेहनत की कमाई ऑनलाइन धोखाधड़ी की भेंट चढ़ जाने से तनाव में आए युवक ने होल्ड राशि वापस पाने के लिए अदालत में आवेदन लगाया था। मामले में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, इंचार्ज एसएसपी सीआईसीई प्रतिवादी थे। तीसरे अतिरिक्त मुंसिफ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने सत्यापन और अंडरटेकिंग की शर्त पर राशि रिलीज किए जाने के आदेश किए हैं। कोर्ट ने कहा कि यदि इस राशि पर कोई अन्य व्यक्ति कानूनी रूप से दावेदार पाया जाता है या कोई विपरीत आदेश पारित होता है तो आवेदक को यह राशि वापस करनी होगी।
विज्ञापन


यह है मामला
मामला बिश्नाह तहसील के गांव चकरामदास के रहने वाले एक युवक से जुड़ा है। आवेदन के अनुसार आवेदक को सोनिया शर्मा नाम की एक महिला से फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। उसने खुद को फॉरेक्स ट्रेडर बताया। युवक को एक एप के माध्यम से निवेश करने के लिए राजी किया। शुरू में आवेदक ने डेमो ट्रेड में लाभ कमाया। इसके बाद धोखेबाजों ने आवेदक को वास्तविक ट्रेड मार्केट में निवेश करने के लिए लुभाया। बताए गए निर्देशों का पालन करते हुए आवेदक ने एप की ऑनलाइन सर्विस चैट के माध्यम से उनके द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में 32, 99, 161 रुपये ट्रांसफर किए। यह राशि गंग्याल के एक बैंक के खाते से ट्रांसफर की गई। आवेदक ने बीती 11 जून को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, पुलिस स्टेशन सीआईसीई जम्मू ने एक रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिप्टो करेंसी में लेन-देन
पुलिस रिपोर्ट से मामले में 207 लेयर-1 ट्रांजेक्शन का पता चला। क्रिप्टोकरेंसी में लेयर-1 मुख्य और मूल ब्लॉकचेन नेटवर्क होता है। यह किसी अन्य नेटवर्क पर निर्भर नहीं होता। इसका खुद का कॉइन सिस्टम होता है। यह बेहद सुरक्षित नेटवर्क है। इस पर सभी लेन-देन सीधे मेन चेन पर दर्ज होते हैं। पुलिस के अनुसार क्षतिपूर्ति बांड जमा करने की शर्त पर होल्ड रकम आवेदक को जारी की जा सकती है।


जांच शुरुआती चरण में
अभियोजक ने जांच शुरुआती चरण में होेने, धोखाधड़ी के तरीके एवं अंतिम लाभार्थियों का पता लगाए जाने के आधार पर राशि जारी किए जाने का विरोध किया। कहा कि इससे जांच पर बुरा असर पड़ सकता है लेकिन कोर्ट ने कहा कि धोखाधड़ी करने वालों और लाभ पाने वालों के बारे में जांच व पूछताछ अभी भी चल रही है। ऐसे में उचित सुरक्षा उपायों के साथ आवेदक को राशि जारी करने से न्याय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed