फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court

पद का दुरुपयोग करने पर चार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
court
जम्मू। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बारामुला ने पीडीडी डिवीजन हंदवाड़ा के तत्कालीन कार्यकारी अभियंता फारूक अहमद तेली, एईई जावेद अहमद वाजा, जेई शबीर अहमद वानी और मंजूर अहमद चौधरी के अलावा लाभार्थियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने और पद का दुरपयोग करने पर मामला दर्ज किया है। एसीबी के अनुसार फारूक अहमद तेली पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं। जांच से पता चला है कि विद्युत मंडल हंदवाड़ा के उपमंडलों द्वारा आवश्यकता आधारित श्रमिकों के संबंध में रिकॉर्ड ठीक से नहीं अपडेट किया गया।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता पीडीडी द्वारा दिसंबर 2018 से नियमितीकरण के लिए कुल 159 श्रमिकों की सिफारिश की गई है। इसमें प्रमाणित किया गया है कि दैनिक वेतन भोगी, पीडीएल, टीडीएल निर्धारित तारीख से लगातार काम कर रहे हैं और उनका काम संतोषजनक है। उक्त अनुशंसा के साथ इन दिहाड़ी मजदूरों की नियमितीकरण के लिए सिफारिश की गई। पीडीडी मंडल हंदवाड़ा द्वारा सत्यापन के बाद 211 श्रमिकों की सूची भी तैयार और अग्रेषित की गई है।
विज्ञापन

ईएम एंड आरई सर्कल उत्तर सोपोर से 211 कर्मचारियों में से 159 नामों की अनुशंसा 28 नवंबर 2020 तक नियमितीकरण के लिए की गई थी। यह पाया गया है कि ऊपर चर्चा की गई 211 श्रमिकों की सूची में 36 नाम थे, जो सौंपी गई सूची में नहीं हैं। इन 36 अधिकारियों को केवल 2014 में कुछ महीनों के लिए श्रम शुल्क का भुगतान किया गया है। उन्हें जुलाई 2017 के बाद नियमित रूप से भुगतान किया गया है। इस तरह एक साजिश के तहत अधिकारिक पदों का दुरुपयोग किया और लाभ पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed