फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corruption: Made property worth crores in eight years of service, case registered

भ्रष्टाचार : आठ साल की नौकरी में बनाई करोड़ों की संपत्ति, केस दर्ज

विज्ञापन
Corruption: Made property worth crores in eight years of service, case registered
मकान जिसकी हुई जांच।
श्रीनगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एफसीएस और सीए विभाग में प्रभारी स्टोरकीपर एजाज अहमद भट निवासी तारज़ू सोपोर, वर्तमान निवासी सिद्दीक कॉलोनी नूराबाद बाईपास सोपोर पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। एसीबी के अनुसार आरोपी ने एक जनवरी 2008 से 31 दिसंबर 2016 के बीच बारामुला में विभिन्न स्थानों पर प्रभारी स्टोर कीपर के रूप में तैनात रहने के दौरान अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर करोड़ों की अचल व चल संपत्तियां खरीदीं।
विज्ञापन

एसीबी के मुताबिक, जांच में पता लगा कि आरोपी ने वर्ष 2008 में एस्टेट रणबीर गढ़ प्रताप गढ़, मीरगुंड में एक कनाल भूमि, वर्ष 2010 में एस्टेट नौपोरा कलां सोपोर के नूराबाद बाईपास में एक कनाल भूमि, वर्ष 2014 में राख अर्थ हाउसिंग कॉलोनी, बेमिना श्रीनगर में स्थित सात मरला भूमि खरीदी और वर्ष 2014 से 2016 के दौरान राख अर्थ हाउसिंग कॉलोनी बेमिना श्रीनगर में उपरोक्त खरीदी गई भूमि पर दो मंजिला आवासीय घर का निर्माण किया। एक कार वर्ष 2013 में खरीदी। वर्ष 2013 में स्कूटी खरीदी।
विज्ञापन

सत्यापन में यह भी पता चला कि स्टोरकीपर के साथ उसके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में भी भारी मात्रा में नकदी जमा थी। सत्यापन में सामने आया कि लोक सेवक की अर्जित संपत्ति का मूल्य और किए गए व्यय उसके ज्ञात कानूनी आय स्रोतों से अधिक थे। इस मामले में मामला दर्ज कर भ्रष्टाचार निरोधक अदालत बारामुला से तलाशी वारंट प्राप्त किए गए और आरोपी व्यक्ति से संबंधित विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली गई और विभिन्न आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed