{"_id":"63381c5fdfa19657e01d26e5","slug":"corruption-case-against-former-congress-leader-vikram-malhotra-and-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"ACB Action: पूर्व कांग्रेस नेता विक्रम मल्होत्रा और भाई पर भ्रष्टाचार का केस, पांच करोड़ के गबन का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ACB Action: पूर्व कांग्रेस नेता विक्रम मल्होत्रा और भाई पर भ्रष्टाचार का केस, पांच करोड़ के गबन का मामला
Sat, 01 Oct 2022 04:24 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/जेएनएफ
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/जेएनएफ
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 01 Oct 2022 04:24 PM IST
सार
एंटी करप्शन ब्यूरो ने दोनों भाइयों के अलावा जम्मू कश्मीर बैंक के रेजिडेंसी ब्रांच के शाखा प्रबंधक अनूप भट्ट पर मामला दर्ज किया है। तीनों के कारण बैंक को 5 करोड़ रुपये की चपत लगी थी।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर बैंक
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस और अपनी पार्टी के पूर्व नेता विक्रम मल्होत्रा और उनके भाई आदित्य मल्होत्रा पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। दोनों ने जम्मू-कश्मीर बैंक की रेजिडेंसी रोड शाखा से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। यह लोन एफसीआई का गोदाम बनाने के लिए लिया गया था, लेकिन गोदाम बना ही नहीं और यह पैसा एनपीए में चला गया।
विज्ञापन
इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने दोनों के अलावा तब रहे रेजिडेंसी रोड ब्रांच के शाखा प्रबंधक अनूप भट्ट पर मामला दर्ज किया है। बैंक को 5 करोड़ रुपये की चपत लगी। जानकारी के अनुसार बैंक की तरफ से 2013 में एम/एस ए3 इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 5 करोड़ रुपये का टर्म लोन मंजूर किया गया था।
विज्ञापन
मंजूर करने के 7 महीनों के भीतर यह पैसा जारी भी कर दिया गया। यह पैसा उक्त फर्म को जम्मू के सयोड़ा में 10 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले एफसीआई गोदाम का निर्माण करने के लिए दिया गया था। जब मामले की जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि यह फर्म आदित्य मल्होत्रा और उनका भाई विक्रम मल्होत्रा चलाते हैं।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि इन लोगों ने पैसा लेने और वापस करने के सभी नियमों का उल्लंघन किया। इसमें बैंक प्रबंधक और यह दोनों शामिल हैं। जारी किया गया अधिकतर पैसा एएनएन अकाउंट में गया, जो आदित्य की फर्म से संबंधित था।
इसमें से ज्यादा पैसा आदित्य मल्होत्रा ने नकदी निकासी से लिया। जांच में पता चला कि ऐसा कोई गोदाम बना ही नहीं, इसलिए एफसीआई ने ठेका ही रद्द कर दिया था। बाद में यह पैसा वापस नहीं किया।
इसमें एनपीए में डाल दिया गया। एसीबी ने जांच में पाया कि जेएंडके बैंक प्रबंधक, अधिकारियों, कर्मियों की मिलीभगत से यह अकाउंट एनपीए हुआ।