फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus in jammu kashmir Principal along with 35 students of Government Girls Higher secondary School Mandi poonch

कोरोना का कहर: सरकारी स्कूल में 35 छात्राएं मिलीं संक्रमित, पांच दिन बंद रहेगा स्कूल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Tue, 05 Oct 2021 09:42 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Oct 2021 09:42 PM IST
सार

सरकार ने दसवीं और 12वीं के छात्रों को कक्षाओं में आने के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया है। इसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षण संस्थान के प्रमुख को सौंपी गई है।

विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir Principal along with 35 students of Government Girls Higher secondary School Mandi poonch
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के पुंछ जिले में मंगलवार को मंडी तहसील के सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की 35 छात्राएं और प्रधानाचार्य कोरोना संक्रमित पाईं गईं हैं। इससे शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद ने पांच दिन तक स्कूल बंद रखने और परिसर को पूरी तरह सैनिटाइज करवाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सरकार ने दसवीं और 12वीं के छात्रों को कक्षाओं में आने के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया है। इसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षण संस्थान के प्रमुख को सौंपी गई है। इन दिनों सरकारी स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी छात्रों और शिक्षकों का रैपिड टेस्ट कर रहे हैं। मंगलवार को मंडी तहसील के छात्रा हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई जांच में प्रधानाचार्य और 35 छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गई। इसके बाद तहसीलदार शहजादा लतीफ खान ने स्कूल का दौरा किया। तत्काल स्कूल में छुट्टी कर सभी छात्राओं को होम आइसोेलेशन में भेज दिया है। इसके साथ ही सभी का आरटीपीसीआर जांच करवाई गई है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- तीन हमलों से दहली घाटी: लाल चौक में कश्मीरी पंडित की निर्मम हत्या, लाल बाजार और बांदीपोरा में भी बहा खून    
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के संक्रमित मिलने के बाद तहसीलदार ने इलाके में कोरोना एसओपी को पूरी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने ने बताया कि स्कूल में पांच दिन की छुट्टी घोषित की गई है। इस बीच परिसर को पूरी तरह सैनिटाइज करवाया जाएगा। गौरतलब है कि दो दिन के भीतर 42 छात्र-छात्राएं संक्रमित पाई गई हैं। सोमवार को सुरनकोट तहसील के गांव लसाना के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र संक्रमित मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed