{"_id":"5ef5935e250c17191837c32d","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-latest-news-in-hindi-number-of-infected-reached-6549-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 6549 पहुंची,149 हुए स्वस्थ, घाटी में दो और पुंछ में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 6549 पहुंची,149 हुए स्वस्थ, घाटी में दो और पुंछ में एक की मौत
Fri, 26 Jun 2020 11:49 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के नए मरीज रोज सामने आ रहे हैं। गुरुवार को 127 नए मामले सामने आए। इसमें जम्मू संभाग के 14 और कश्मीर से 113 लोग शामिल हैं। राहत यह रही कि संक्रमितों के मुकाबले 149 मरीज स्वस्थ भी हुए। इसमें जम्मू संभाग से 39 और कश्मीर से 110 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
अब तक जम्मू संभाग से 957 और कश्मीर से 3010 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। इस बीच संक्रमण के चलते कश्मीर में दो और पुंछ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रदेश में मरने वालों की संख्या अब तक 92 हो चुकी है। इसमें जम्मू संभाग से 13 और कश्मीर से 79 लोग शामिल हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 6549 पहुंच गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?
विज्ञापन
जम्मू संभाग में पुंछ निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार की देर रात जीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में मौत हो गई। मृतक कोरोना संक्रमित था और अन्य कई बीमारियों से ग्रस्त होने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। कश्मीर से भी गुरुवार को दो और मौतों का मामला सामने आया है।
इसमें बुजुर्ग महिला बडगाम निवासी तथा दूसरा 75 वर्षीय श्रीनगर का रहने वाला है। स्किम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. फारूक जान ने बताया कि बडगाम की रहने वाली 65 वर्षीय महिला को 13 जून को अस्पताल में भर्ती किया गया था।
यह भी पढ़ेंः घर के छह सदस्यों संग पिकनिक पर जा रहा था हेड कांस्टेबल, नदी में गिरी कार और पानी में बह गया परिवार
अगले दिन उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। इसके अलावा उसे अन्य प्रकार के रोग थे। दो दिन पूर्व श्रीनगर निवासी बुजुर्ग की एसएमएचएस अस्पताल में मौत हो गई थी। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ नजीर चौधरी ने बताया कि बुजुर्ग को 22 जून को भर्ती करवाया गया था।
यह भी पढ़ेंः मेजर शैतान सिंह, जिन्हें यादकर थर्रा उठता है चीन, 120 सपूतों ने 1300 चीनियों को उतारा था मौत के घाट
प्रदेश में 2954 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया
प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 2954 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमण, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 268606 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 39345 लोगों को घर पर क्वारंटीन, 2492 को अस्पताल में आइसोलेशन, 31 को अस्पताल में क्वारंटीन, 48970 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। इसमें 177678 ने सर्विलांस अवधि पूरी कर ली है। अब तक 332445 सैंपलों मेंसे 325896 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 6549 पॉजिटिव मामलों में से 2492 सक्रिय हैं। इसमें जम्मू संभाग से 470 और कश्मीर से 2022 मरीज शामिल हैं।