फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Two CRPF jawans in Jammu Kashmir tested corona positive

जम्मू-कश्मीरः हरियाणा और दिल्ली से उधमपुर लौटे दो और लोग संक्रमित, दोनों ही सीआरपीएफ के जवान

Mon, 25 May 2020 05:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 25 May 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Two CRPF jawans in Jammu Kashmir tested corona positive
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

ट्रेन और बसों से बाहरी राज्यों से जम्मू संभाग में उधमपुर लौट रहे लोगों के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को दो और लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह दोनों ही सीआरपीएफ के जवान हैं, जो हरियाणा और दिल्ली से छुट्टी पर घर लौटे थे। इसके बाद उन्हें महिला कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था।

विज्ञापन


आज यानी कि सोमवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें सीआरपीएफ के बन तालाब (जम्मू) स्थित आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसके साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। वहीं, 21 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि एक महिला की मौत और 15 का उधमपुर और जम्मू में उपचार जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में कोरोना से दो और मौत, उपराज्यपाल के एक सलाहकार की पत्नी और बेटा संक्रमित
विज्ञापन
विज्ञापन


हर रोज सैकड़ों लोग बस और ट्रेन से उधमपुर लौट रहे हैं। इसके बाद जहां इन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है वहीं उधमपुर और जम्मू में टेस्ट करवाए जा रहे हैं। रविवार को भी दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे और सूचना मिलते ही इनको क्वारंटीर सेंटर से आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया था।

सीआरपीएफ जवान 22 मई को हरियाणा से जम्मू में पहुंचा, दूसरा जवान दिल्ली से लौटा है

वहीं आज यानी कि सोमवार को दो और लोग संक्रमित पाए गए हैं। एक सीआरपीएफ जवान 22 मई को हरियाणा से जम्मू में पहुंचा था। वह पंचैरी तहसील के मीर गांव का निवासी और ट्रेन से उधमपुर आया था। जम्मू रेलवे स्टेशन पर उसका कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसके जवान को बीएसएफ कैंप जगानू में क्वारंटीन कर लिया गया था। सोमवार सुबह जवान की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बीएसएफ कैंप पहुंची और जवान को बन तलाब स्थित कोविड केयर सेंटर में पहुंचा दिया।

दूसरा जवान दिल्ली से लौटा है। वह शहर से लगते लौंडना गांव का रहने वाला है और टेस्ट के बाद उसे सरकारी महिला कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। दोपहर के समय इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसको भी उपचार के लिए बन तालाब स्थित आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 37 हो गया है। इनमें से 21 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है और 15 का उपचार उधमपुर और जम्मू में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed