फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Administration strict on getting first infected in Poonch

Coronavirus in Jammu Kashmir: पुंछ में पहला संक्रमित मिलने पर प्रशासन सख्त, संपर्क में आए सभी क्वारंटीन

Mon, 18 May 2020 04:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 18 May 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Administration strict on getting first infected in Poonch
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

सुरनकोट तहसील में पहला कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने पर संक्रमण फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। सुरनकोट तहसील के गांव हाड़ी का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। वह 30 अप्रैल को हिमाचल से लौटा है। गांव हाड़ी को रेड जोन घोषित कर दिया है। वहीं गांव स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल को क्वारंटीन सेंटर बना दिया गया है। जहां संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन किया जाएगा।

विज्ञापन


स्कूल के आसपास के तीन सौ मीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। सुरनकोट तहसील के गांव मोड़ा बच्छाई, मरहोट, डोडी, सांगला, सनेई अपर और मोड़ा जाबा के साथ ही मंडी तहसील के गांव चिखड़ी, पलेरा, अड़ाई आदि को बफरजोन घोषित किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः एतकाफः रमजान माह का तीसरा अशरा शुरू, दुनियावी चीजों से दूर होकर अल्लाह की इबादत के दिन
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों के कई लोग संक्रमित व्यक्ति के साथ सांबा से सुरनकोट आने तक बस में साथ थे। कुछ लोग क्वारंटीन सेंटर में और कुछ कोरोना सैंपिलिंग के लिए आते-जाते समय उसके साथ थे। रेड और बफर जोन में आवाजाही प्रतिबंधित कर इन क्षेत्रों की सभी संपर्क सड़कों को सील करने और लोगों के घरों से बाहर निकलने अथवा सड़कों पर चलने पर भी रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ेंः  डोडा ऑपरेशन से टूटी हिजबुल की कमर, आतंकी ताहिर के खात्मे के लिए पैरा कमांडो ने संभाला था मोर्चा

डीसी राहुल यादव ने कहा कि उन सभी लोगों की पहचान कर ली गई है, जो कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए। सभी को क्वारंटीन किया जाएगा। साथ ही कंटेनमेंट जोन में अलग-अगल मजिस्ट्रेट और अधिकारियों को तैनात कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed