{"_id":"612722bd03eaf178d337e5c8","slug":"coronavirus-and-vaccination-in-jammu-kashmir-increase-in-corona-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पकड़ रहा रफ्तार: श्रीनगर में बढ़ रहा संक्रमण का प्रसार, 18 से अधिक आयु वर्ग में 63 फीसदी टीकाकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पकड़ रहा रफ्तार: श्रीनगर में बढ़ रहा संक्रमण का प्रसार, 18 से अधिक आयु वर्ग में 63 फीसदी टीकाकरण
Thu, 26 Aug 2021 10:42 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:42 AM IST
सार
विशेषज्ञों के अनुसार त्योहारी सीजन के बाद संक्रमण का प्रसार बढ़ने की अधिक आशंका है। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने पहले ही सितंबर और अक्तूबर माह को कोविड संक्रमण के प्रसार को लेकर चेताया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर में कोविड संक्रमण का प्रसार बढ़ा है। पिछले कुछ दिनों में दैनिक आधार पर ये मामले दोगुने हो गए हैं। यहां बुधवार लगातार दूसरे दिन 51 नए संक्रमित मामले मिले। यह सभी मामले स्थानीय स्तर के हैं, जिससे अंदेशा है कि सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार हो रहा है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग में भी कई जिलों में संक्रमण बढ़ा है। इस बीच जम्मू-कश्मीर में 126 नए संक्रमित मामले मिले, राहत यह रही कि पिछले चौबीस घंटे में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक प्रदेश में कोविड के साथ 44 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में वर्तमान में श्रीनगर में सबसे अधिक 293 सक्रिय मामले हैं। यहां अब तक 834 लोगों ने कोविड की दो लहरों के दौरान अपनी जान गंवाई है। यहां अब तक 72093 संक्रमित मामले मिले हैं, जिनमें 70966 लोग रिकवर हो चुके हैं। लेकिन नए मामलों में बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बारामुला में 11, बड़गाम में 12 नए संक्रमित मामले मिले। जबकि 16 जिलों प्रत्येक में दस से कम मामले मिले हैं। जिला सांबा में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला और जम्मू में 5 स्थानीय स्तर के मामले मिले हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कुछ इस अंदाज में ससुराल पहुंची दुल्हन, महिलाओं पर पाबंदियां लगाने वालों के मुंह पर तमाचा हैं तस्वीरें
18 से अधिक आयु वर्ग में 63 फीसदी को टीकाकरण
जम्मू कश्मीर में 18 से अधिक आयु वर्ग की अनुमानित आबादी पर 63.58 फीसदी लोगों को कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। इस वर्ग में अब तक 6933046 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। इस वर्ग में बुधवार को प्रदेश में 43741 लोगों को टीकाकरण किया गया। अब तक फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 18 से अधिक आयु वर्ग में 7645364 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है।