{"_id":"5e8dc0de8ebc3e76a71eee06","slug":"corona-virus-outbreak-in-jammu-and-kashmir-new-cases-found-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में तीन और कश्मीर में 30 नए मामले, दो मरीजों को अस्पताल से मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में तीन और कश्मीर में 30 नए मामले, दो मरीजों को अस्पताल से मिली छुट्टी
Wed, 08 Apr 2020 05:47 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 08 Apr 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : social media
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की चेन लगातार मजबूत होती नजर आ रही है। बुधवार को जम्मू में कोरोना वायरस के तीन और कश्मीर में 30 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 169 पहुंच गई है।
विज्ञापन
राज्य के प्रवक्ता रोहित कंसल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि जम्मू डिविजन में कुल 27 और कश्मीर में 122 संक्रमित मरीज हैं। इसके साथ ही एक राहत भरी खबर भी है। शेर-ए-कश्मीर(एसकेआईएमएस) अस्पताल से आज ही दो मरीजों को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
आज सामने आए संक्रमण के नए मामलों की पुष्टि करते हुए एसकेआईएमएस अस्पताल के नोडल अफसर डॉ. गुलाम हसन यातू ने बताया कि सभी बारामूला और बांदीपोड़ा इलाके के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
यह पहली बार है जब कश्मीर में एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिले हैं। खतरे को देखते हुए नियमों में और भी सख्ती कर दी गई है। जम्मू कश्मीर सरकार ने आदेश दिया है कि अब सिविल सचिवालय में अधिकारियों, कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है।
As a preventive measure to stop the spread of #COVID19 in J&K, wearing of face masks has been made mandatory for all the officers, staff & visitors in the Civil Secretariat, Jammu: Govt of Jammu & Kashmir pic.twitter.com/qieeZ74GM9
— ANI (@ANI) April 8, 2020