{"_id":"5eceb53c8ebc3e90955a7bc0","slug":"corona-virous-samba-news-jmu210845436","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे राज्य से आने वाले पंचायत को करें सूचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे राज्य से आने वाले पंचायत को करें सूचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के पंचायत प्रतिनिधि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह चोरी छिपे घरों में न आएं। पंचायत को सूचित करें। ताकि कोरोना महामारी को रोका जा सके।
रामगढ ब्लॉक की पंचायत लगवाल के नायब सरपंच प्रवीण चौधरी ने गांव बरोटा कैंप, कमोर, कमोर कैंप आदि के ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि गांव का कोई भी व्यक्ति दूसरे राज्य से आता है तो अपने आपको घर में मत छुपाए। वह आते ही स्वास्थ्य जांच कराए और जब तक उसकी रिपोर्ट सही नहीं आती तब तक वह हर आदमी से दूरी बना कर रखे और घर वालों से भी दूर रहे। कोई भी ऐसी गलती न करे जिससे घर वालों को और पंचायत के लोगों को नुकसान हो। उधर रैपर पंचायत की सरपंच रीना चौधरी ने बताया कि उन्होंने भी अपनी पंचायत के पंचों को कहा है कि वह अपनी-अपनी वार्ड में दूसरे राज्यों से चोरी छिपे आने वालों पर नजर रखें ताकि कोरोना को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि यह हम सब का कर्तव्य बनता है। सीमावर्ती पंचायत चक सद्दा के सरपंच विनय शर्मा ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के उन लोगों की सूची बनाई है जो दूसरे राज्यों में रहते हैं। उनके परिजनों को भी कह दिया है कि यदि कोई बाहर से आता है तो पंचायत को सूचित करें। उनके सैंपल लिए जा सकें। ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिल सके।