फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

कोरोना महामारी में भी ट्यूशन जारी

विज्ञापन
corona virous
अरनिया में निजी स्कूल से ट्यूशन पढ़कर निकलते बच्चे।
अरनिया। एक तरफ जहां पूरा देश कोविड-19 से बचने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ रहा है। वहीं खासतौर से निजी स्कूल संचालक ट्यूशन पढ़ाने के लिए स्कूल या घर बुला कर बच्चों को जानबूझ कर संक्रमित के रास्ते ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोविड-19 से फैली महामारी के बीच भी कई निजी स्कूल पैसों के चक्कर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने में जरा भी परहेज नहीं कर रहे। हालांकि इस महामारी के बीच बच्चों को संक्रमित होने से बचाने के लिए कई अभिभावक इनकार भी कर चुके हैं, मगर फिर भी स्कूल प्रशासन उनको मजबूर कर रहा है। कोविड-19 के चलते देश भर में मास्क व आपसी दूरी बनाए रखने व घर में रहने की अपील की जा रही है, मगर फिर भी कुछ निजी स्कूल पैसा इकट्ठा करने के लिए बच्चों की सेहत भी दावं पर लगा कर स्कूल परिसर या फिर अपने घर में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहे हैं। हालांकि ट्यूशन पढ़ाने वालों में निजी स्कूल के प्रधानाचार्य सबसे आगे हैं। मगर सरकारी स्कूलों में कार्यरत कुछ अध्यापक भी ट्यूशन पढ़ाने में जरा सा भी परहेज नहीं कर रहे, जिससे क्षेत्र के लगभग हर गांव में सुबह शाम ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चों का घर या स्कूल परिसर में तांता लगा रहता है। सबसे बड़ी बात यह कि यहां पर न तो ज्यादातर बच्चों के मास्क होता है और न ही आपसी दूरी का ख्याल रखाया जाता है।
विज्ञापन

-------
कोरोना मीटर बढ़ने से अभी तक न तो स्कूल खोलने के आदेश हैं और न ही ट्यूशन पढ़ाई जा सकती है। ऐसे मामलों में ट्यूशन पढ़ाने वालों की खैर नहीं, अगर ऐसा कोई मामला पकड़ा जाता है तो उक्त स्कूल की मान्यता रद्द होगी। जबकि सरकारी अध्यापक को अपनी नौकरी से हाथ भी धोना पडे़गा। इस मामले को लेकर अरनिया थाना प्रभारी को भी सूचित किया गया है ताकि ऐसे लोगों को सबूत के साथ पकड़ कर मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पृथ्वी पाल, नायब तहसीलदार, अरनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed