फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

बड़ी ब्राह्मणा में महिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
corona virous
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में शनिवार देर रात को कोविड-19 का पॉजिटिव मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस वायरस का संक्रमण एक महिला में पाया गया है। यह महिला मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली है। मौजूदा समय में वह तेली बस्ती में रहती है। वह 26 मई को जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इसको उसी समय महावीर इंटरनेशनल स्कूल ठंडी खुई में क्वारंटीन पर रखा दिया गया। उसी दिन टेस्ट के लिए इसका सैंपल भी लिया गया। शनिवार को देर रात इसके टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को कोरोना संक्रमित पाया गया। महिला को इलाज के लिए सीडी हॉस्पिटल घगवाल में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

सिबंल कैंप के वार्ड-एक के 14 लोगों को टेस्ट के लिए भेजा
मीरां साहिब। सिबंल कैंप के वार्ड-एक के 42 लोगों का क्वारंटाइन होने पर 14 का टेस्ट के लिए रविवार की सुबह गांधी नगर स्थित अस्पताल भेजा गया। आर एस पुरा ब्लॉक मेडिकल अधिकारी की देखरेख में दो एंबुलेंस में इन लोगों को भेजा गया। गौरतलब है कि सिबंल कैंप की वार्ड-एक की एक महिला के पॉजिटिव पाए जाने के उपरांत कुल 42 लोगों को उनके घरों में क्वारंटाइन किया गया था। सिबंल कैंप की वार्ड एक को पहले ही प्रशासन की ओर से रेड जोन में घोषित किया गया है। संवाद
विज्ञापन

-------------
अखनूर हुआ कोरोना फ्री
संवाद न्यूज एजेंसी
विभिन्न क्वारंटीन सेंटर में रखे लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर भेजा घर
अखनूर। राज्य के बाहर से सभी क्वारंटीन किए लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासन ने सभी को घरों में भेज दिया। सीमावर्ती अखनूर कोरोना वायरस फ्री हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लॉकडाउन-3 पर राज्य के बाहर से लखनपुर और रेलवे के मध्य करीब पांच सौ लोगों को अखनूर में आने पर क्षेत्र के विभिन्न पैलेसों और स्कूलों में क्वारंटीन किया गया। इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल रहीं। सभी का अखनूर उप जिला अस्पताल में कोरोना वायरस का टेस्ट हुआ। कस्बे के शारदा पैलेस में एक ही दिन आठ लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद चक मलाल क्वारंटीन सेंटर में दो लोग पॉजिटिव पाए गए। सभी को जम्मू अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। सभी बाकी बचे लोगों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर भेजा गया। शनिवार को बाकी बचे 22 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर प्रशासन ने उन्हें घर भेज दिया। अखनूर क्षेत्र कोरोना फ्री हो गया है।

एसडीएम गोपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में राज्य में बाहर से आए क्वारंटीन किए लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर भेज दिया। जबकि आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एक हफ्ते पहले जम्मू शिफ्ट कर दिया था। शनिवार को आखिरी 22 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी को घर भेज दिया। अब अखनूर क्षेत्र में किसी को क्वारंटीन करके नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed