फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

आरएस पुरा में पुलिस ने एक दुकान सील की

विज्ञापन
corona virous
ヤकस्बे के बाजार में दुकान के बाहर पड़ा समान पुलिस ने किया सीजヤ
आरएस पुरा। लॉकडाउन-4 में दी गई छूट के बाद आरएस पुरा प्रशासन की ओर से दुकानदारों को सचेत किया गया। खुले बाजार में दुकानदार और ग्राहक नियमों का पूरा पालन करें। इसके लिए पुलिस की ओर से बुधवार को एसडीपीओ शब्बीर खान, थाना प्रभारी जयपाल शर्मा सहित पुलिस टीम ने बाजार का दौराकर दुकानदारों व खरीदारी से कोरोना वायरस से बचाव को लेकर नियमों का पूरा पालन करने के आदेश दिए। इस दौरान पुलिस की ओर से बाजार में एक दुकान को नियमों का पालन न करने पर सील भी किया गया। बाजार में अधिक जाम की स्थिति न हो, इसके लिए पुलिस जगह जगह नाके लगाकर आवाजाही को सुचारु बनाया।
विज्ञापन

बुधवार को बाजार में कई दुकानों पर भी काफी भीड़ देखने को मिली, जिसको देखते हुए पुलिस ने बाजार का दौराकर दुकानदारों व ग्राहकों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए नियमों का पूरा पालन करने को कहा। पुलिस की तरफ से बाजार में दुकानदारों व ग्राहकों से शारीरिक दूरी बनाए रखने का पालन, मास्क लगाने व सैनिटाइजर के उपयोग को लेकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

-------------
रिपोर्ट निगेटिव आने पर 56 को भेजा घर
अखनूर। क्षेत्र में राज्य के बाहर से आए क्वारंटीन किए लोगों में से 56 की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया। अभी भी 22 लोगों को क्वारंटीन करके रखा गया है। प्रशासन ने कस्बे के पैलेस और स्कूलों में किए गए क्वांटीन में से 56 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर जम्मू संभाग के जिलों के लोगों को घर भेज दिया है। वहीं अब भी अलग-अलग पैलेस और स्कूलों में 22 लोगों को क्वारंटीन करके रखा है। कस्बे के शारदा पैलेस जहां पर आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, सभी को अन्य क्वारंटीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
कोविड-19 योद्धाओं के उत्पीड़न की निंदा
सांबा। जम्मू-कश्मीर इंप्लाइज एंड वर्कर्स वेलफेयर फेडरेशन (जेकेवीडब्ल्यूएफ) ने कोविड-19 योद्धाओं के उत्पीड़न की निंदा की। 24 घंटों में एक कार्डियोलॉजिस्ट की पिटाई और हिरासत में लेने और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को रोकने की पृष्ठभूमि वाली घटनाओं में महासचिव जेकेवीडब्ल्यूएफ उमर भट ने घाटी में कोविड-19 योद्धाओं, विशेष रूप से डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और आवश्यक सेवा कर्मचारियों केे उत्पीड़न की निंदा की। कोविड-19 कर्तव्यों में तैनात अधिकारियों के कामकाज करते समय विभिन्न नाका बिंदुओं पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को कोविड-19 योद्धाओं को सुविधा प्रदान करनी चाहिए। भट ने कहा कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) श्रीनगर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सैयद मकबूल ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि जब वह एक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने के रास्ते में थे, तो उन्हें आपातकालीन देखभाल की जरूरत थी और सीएमओ बांदीपोरा को कथित तौर पर आधे घंटे के लिए रोक दिया गया और जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। इसकी फेडरेशन निंदा करता है। संवाद
-----------------
एक संदिग्ध सहित 15 लोगों की सूची बनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। क्षेत्र में संदिग्धों की पहचान का क्रम जारी है। इस कड़ी में बाड़ी ब्राह्मणा क्वारंटीन केंद्र से निकल कर रात को घर लौटे मरोल निवासी एक संदिग्ध के लौटने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त गांव में स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र की एक इंडस्ट्री में काम करने वाले एक संदिग्ध को इंडस्ट्री में ही क्वारंटीन किया गया। यह व्यक्ति पॉजिटिव संदिग्ध के संपर्क में आया था। इस संदिग्ध को इंडस्ट्री में क्वारंटाइन किया गया, लेकिन रात को वहां से निकलकर अपने गांव मरोल में जा पहुंचा। जहां परिवार के साथ रात भर रहने के बाद 15 के करीब दोस्तों से भी मिला, और वापस इंडस्ट्री चला गया।
इस दौरान उसने कुछ चीजें भी दोस्तों के साथ शेयर कीं, जिसका संज्ञान लेते हुए अरनिया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे गांव का दौरा करते हुए पूरे परिवार सहित गांव के लोगों की काउंसिलिंग की और हिदायत दी कि जब तक उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट नहीं आती तब तक आप लोग घरों में रहें। क्योंकि वह व्यक्ति जिस तरह क्षेत्र में घूमा है, उससे लगभग 15 से 20 लोग संपर्क में जरूर आए होंगे और हम नहीं चाहते कोई बड़ा नुकसान हो।
------------
कोरोना मरीजों के बाजार में खरीदारी करने पर लोगों में दहशत
अखनूर। उप जिला अस्पताल में बीएसएफ के क्वारंटीन सुरक्षाकर्मी का टेस्ट कराने के बाद एंबुलेंस में बैठ जवानों के बाजार में खरीदारी करने से लोगों में दहशत फैल गई है। लोगों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। अस्पताल में टेस्ट की प्रक्रिया बंद करके दूसरी जगह पर शिफ्ट करने की भी मांग की गई है।
जानकारी के अनुसार कस्बे से सटे बीएसएफ यूनिट में क्वारंटीन किए सुरक्षा कर्मियों को अखनूर अस्पताल में टेस्ट करने के बाद एंबुलेंस में रवानगी पर मरीजों द्वारा मेन बाजार में खरीदरी की गई। बाजार में एंबुलेंस खड़ी करने पर चालक के साथ कुछ लोगों की कहासुनी भी हुई। इस पर चालक एंबुलेंस में मरीजों को बैठा करके चला गया। दुकानदार राहुल लंगर ने बताया कि कोरोना वायरस के टेस्ट कराया कर मरीजों ने बाजारों में खरीदरी की। यह गंभीर मामला है। प्रशासन को चाहिए कि जो अस्पताल में टेस्ट करा रहे हैं। गंभीरता में लेकर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों में न जाने के निर्देश जारी करने चाहिए। लोगों का कहना है कि एक गंभीर मामला है। इसकी जांच की जानी चाहिए। वहीं उपजिला अस्पताल से कोरोना वायरस की टेस्टिंग प्रक्रिया को यहां से शिफ्ट करना चाहिए, ताकि लोगों की सुरक्षा बनी रहे।
परगवाल के क्वारंटीन केंद्र से नौ के सैंपल लिए
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल से बुधवार को पांच और लोगों को कोरोना टेस्ट के लिए अखनूर अस्पताल ले जाया गया। यहां उनके टेस्ट लिए गए। अब परगवाल से करीब नौ लोगों की कोरोना रिपोर्ट आना बाकी है। जो तीन के अंदर आने की संभावना है। ये सभी दूसरे राज्यों से लौटे हैं, जिनको परगवाल के हायर सेकेंडरी स्कूल में बने क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है। संवाद

-----------------
सिंबल व खारिया के संक्रमित महिलाओं के संपर्क में आए लोगों को किया क्वारंटाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। सिंबल व खारिया की संक्रमित महिलाओं के संपर्क में आए लोगों को बुधवार को उनके घरों में ही क्वारंटाइन किया गया। खारिया गांव की पॉजिटिव महिला के 11 परिजनों का मंगलवार को सैंपल लिया गया, जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। बुधवार को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम सिंबल कैप वार्ड-1 में पहुंची तो होम क्वारंटाइन किए जाने पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। बाद में प्रशासन की ओर से पंचों सरपंचों से बातचीत कर होम क्वारंटाइन कर संक्रमित महिला के घर पहुंचे 42 लोगों की घरों के बाहर इश्तहार लगाए गए। शाम को सिंबल के वार्ड-एक में सैनिटेशन कराया गया। एसडीएम आरएस पुरा रामलाल शर्मा ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं और लोग प्रशासन से सहयोग करें ताकि समय रहते संक्रमित महिलाओं के संपर्क में आए लोगों का उपचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि सिंबल वार्ड-एक और खारिया गांव को पहले ही रेड जोन में शामिल किया गया है। लोग घरों में ही रहें, अगर उन्हें कोई जरूरी कार्य है तो वह मीरां साहिब थाना व प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करें ताकि उनकी दिक्कतों का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed