{"_id":"5ed2b45c8ebc3e90633c54f6","slug":"corona-test-jammu-city-news-jmu211030646","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी-फल विक्रेताओं, दुकानदारों और नाइयों के लिए जाएंगे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी-फल विक्रेताओं, दुकानदारों और नाइयों के लिए जाएंगे सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मंडलायुक्त ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों से अपने-अपने जिले के सभी सब्जी-फल विक्रेताओं, दुकानदारों और नाइयों के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं।
मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा ने संभाग के जिला उपायुक्तों व स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर सैंपलिंग पर जोर दिया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर मंडलायुक्त ने जिला उपायुक्तों से कहा कि वह टारगेट ग्रुपों में सब्जी और फल विक्रेताओं, दुकानदारों, नाइयों आदि के सैंपल टेस्टिंग करवाएं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस अवसर पर जिला प्रशासन की तरफ से संक्रमण को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों खासतौर से अन्य राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों के सैंपल एकत्रित किए जाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर संभाग के सभी जिला उपायुक्तों के अलावा अतिरिक्त उपायुक्त जम्मू आर के सरंगल, स्वास्थ्य सेवा निदेशक जम्मू रेणु शर्मा, एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल, आरटीओ जम्मू धनंतर सिंह, बागवानी, उद्योग और वाणिज्य के अधिकारी भी मौजूद रहे।