फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

सांबा में कोरोना संक्रमण के 48 मामले सामने आए

विज्ञापन
corona
सांबा। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। जिले में कुल 48 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इनमें चार लोगों का ही यात्रा इतिहास है। सांबा कस्बे के आसपास के क्षेत्र में एक बार फिर से सात मामले आए हैं। दो चीची माता मंदिर के निकट ग्रेफ विभाग में कार्यरत पति व पत्नी, सीमावर्ती गांव बैनगलाड, एक नए बस अड्डा के निकट, तीन सांबा कस्बे से संक्रमित मामले आए हैं।
विज्ञापन

ठंडी खुई क्षेत्र में स्थित राधास्वामी आश्रम में सैंपल लेने के लिए शनिवार को भी लोगों की भीड़ बनी रही। वहां सांबा, जम्मू, उधमपुर और रियासी जिलों के काउंटर में बाहर से आने वाले यात्रियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हर रोज 700 से अधिक यात्रियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। हालांकि घगवाल के टपियाल क्षेत्र में सांबा जिले के यात्रियों के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन वहां सैंपल ही नहीं लिए जा रहे हैं। जिस कारण ठंडी खुई में भीड़ बन रही है। जिला प्रशासन की ओर से कई अन्य इमारतों को भी चिह्नित किया है। जहां अधिक मरीजों के आने पर कोविड केयर केंद्र बनाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

--------
इंडोर स्टेडियम कोविड केयर केंद्र में 50 बेड हैं। भारगवा कॉलेज व बाड़ी ब्राह्मणा में भी कोविड केयर केंद्र बनाए जाने की योजना है। अभी तक संक्रमितों को होम क्वारंटीन में ही रखा जा रहा है। यदि कोरोना संक्रमितों के आंकडे़ बढे़ंगे तो ऐसे में जिले के अस्पतालों में भी कोविड केंद्र बनाए जाएंगे। जिले में 22 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। ऑक्सीजन के लिए भी पूरे प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संजे शर्मा, इंचार्ज सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग, सांबा
अखनूर में सात लोग पॉजिटिव
अखनूर। कस्बे में हायर सेकेंडरी स्कूल में कोरोना वायरस जांच के दौरान 85 लोगों में सात संक्रमित पाए गए हैं। सभी पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है। कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार एक साथ सात पॉजिटिव आने पर लोगों में चिंता बढ़ गई है। अखनूर में कोरोना वायरस की रोज टेस्टिंग की जा रही हैं। दूसरी ओर उप जिला अस्पताल में रोज करीब एक हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। बीएमओ अशोक कुमार ने बताया कि लोगों की टेस्टिंग में सात लोग पॉजिटिव आए हैं। कोरोना के बचाव के लिए मास्क पहनें और हिदायतों का पालन करें। संवाद
बिश्नाह में 90 टेस्ट में पांच पॉजिटिव
बिश्नाह। उप जिला अस्पताल में 90 कोविड टेस्टों में से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 906 लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई शनिवार को 90 कोविड के टेस्ट हुए, जिनमें पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं उप जिला अस्पताल से जुड़े केंद्रों में 906 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। कुछ दिन से जहां स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उप जिला अस्पताल में कोविड टेस्ट की संख्या बढ़ाई गई है, जिससे पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। जोकि चिंताजनक है। प्रशासन लगातार लोगों को घरों में रहने का आग्रह कर रहा है। बिना काम बाजारों में न आने की सलाह दे रहा है। प्रशासन की तरफ से मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना भी किया जा रहा है। संवाद
आरएस पुरा में 81 टेस्ट, 11 पॉजिटिव
आरएस पुरा। उपजिला अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में शनिवार को कुल 81 टेस्ट में से 11 पॉजिटिव आए। दूसरी ओर उपजिले में 1076 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। शनिवार को कस्बे में रोटेशन के मुताबिक दुकानें खुलीं। सबसे अधिक दिक्कतें उन लोगों को उठानी पड़ रही हैं जिनके घरों में शादी है।

बाजार में पहुंचने पर अधिकतर लोगों को रोटेशन के मुताबिक दुकानों के खुलने पर खरीदारी नहीं कर पा रहे। तीसरे दिन ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल रहने पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आने जाने में दिक्कतें पेश आईं। प्रशासन की ओर से रोडवेज की आरएस पुरा से जम्मू तक अतिरिक्त बसें लगाए जाने पर लोगों को आवाजाही के लिए कुछ हद तक राहत मिली। कई लोग दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर लिफ्ट लेकर आते जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed