{"_id":"60e89fac8ebc3ebf59351172","slug":"corona-rspura-news-jmu239119188","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन मुहैया करवाना सरकार की जिम्मेवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन मुहैया करवाना सरकार की जिम्मेवारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को वैक्सीन नहीं लगने पर रोष जताते हुए इसकी व्यवस्था करने की मांग की। ताकि कोरोना महमारी से मुक्ति मिल सके। समाजसेवी सेवानिवृत्त हेड मास्टर प्रमोद कुमार का कहना है कि गांव मरालिया के प्राइमरी हेल्थ केंद्र पर जाने पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के लिए कहा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वैक्सीन मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी होने पर कारगर कदम उठाए जाने चाहिए, पर ऐसा नहीं किया जा रहा। जिस प्रकार देश में आक्सीजन व दवाइयों की कालाबाजारी हुई थी, उसी प्रकार करने की सरकार की मंशा होने पर अब लोगों को वैक्सीन नहीं लगने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा कैबिनेट में ऐसे मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जो कोराना महामारी में बढ़ोतरी के समय सही प्रकार कार्य नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार के पास वैैक्सीन उपलब्ध है तो फिर स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी क्या कर रहे हैं। सही प्रकार काम नहीं करने वाले अधिकारियों को भी बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए, ताकि आम लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
सिंबल कैंप के दलजीत सिंह भाटिया का कहना है कि गांव के प्राइमरी हेल्थ केंद्र में जाने पर वैक्सीन नहीं होने के लिए कहा जा रहा। वैक्सीन कब आएगी नियुक्त डॉक्टरों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं। उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि राज्य सरकार की ओर से वैक्सीन लगाए जाने वाले 100 सेंटर बंद किए गए हैं। अब जम्मू संभाग में 30 सेंटर हैं यहां पर लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। अधिकतर सेंटर बंद करने पर अधिक भीड़ लगने पर कौन जिम्मेदार होगा। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जम्मू की ओर जाना पडे़गा, जिसके चलते इन दिनों पड़ रही गर्मी के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।