फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

रैपिड एंटीजन टेस्ट में सभी निगेटिव रहे

विज्ञापन
corona
अरनिया। क्षेत्र में रैपिड एंटीजन टेस्ट की प्रक्रिया सोमवार को भी जारी रही। दो स्थानों पर लगाए गए शिविरों में 62 लोगों के सैंपल लिए जाने के बाद भी कोई संक्रमित नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमितों की पहचान का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा, जिसके तहत अरनिया में 19 लोगों के सैंपल लिए गए सभी निगेटिव पाए गए।
विज्ञापन

वहीं कठार नाके पर लगाए गए शिविर में 43 लोगों के सैंपल लिए गए। वहां पर भी कोई संक्रमित नहीं मिला, जो राहत की बात है। इससे भी ज्यादा राहत भरी खबर यह है कि सोमवार को भी अरनिया कोरोना मुक्त का दर्जा बरकरार रहा। टीम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर अरनिया क्षेत्र को कोरोना मुक्त रखना चाहते हैं तो कृपा कोविड-19 का पालन करते रहें। वहीं 18+आयु वर्ग के 102 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

----
बेसब्री से कतार में खड़े रहे लोग
टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने में जुटे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने तीसरे चरण में लापरवाह रवैया बरतना शुरू कर दिया है। टीकाकरण के लिए जैसे-जैसे लोगों की भीड़ बढ़ रही है। वैसे-वैसे सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाएं भी नजर आने लगी हैं। टीकाकरण के लिए कतार में लगे कुछ ऐसे लोग भी लोग थे जो सुबह से खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि बाद में जो लोग आए उनको पहले टीका लगाया गया। यहां तक कि जब हमारी बारी आई तो टीकाकरण रूम को यह कह कर बंद कर दिया कि अभी बाकी वाले कल आकर लगवा लें और हमें इतना इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अस्पताल में ऑब्जरबेशन कक्ष की सुविधा नहीं
नियम के अनुसार सुरक्षा कारणों से वैक्सीन लगाने के बाद उक्त व्यक्ति को 20 से 30 मिनट तक डॉक्टरों की देखरेख में रखा जाता है। मगर उप चिकित्सा केंद्र अरनिया में ऐसा कोई भी कक्ष नहीं बनाया गया। यहां रीएक्शन होने पर उक्त व्यक्ति का इलाज किया जा सके, जिससे टीका लगवाते ही लोग उसी समय अस्पताल से अपने गंतव्य की ओर चले जाते हैं।
-----
अस्पताल में ऑब्जरबेशन कक्ष बनाया गया है। टीका लगाते ही हम उनको वहां कुछ देर रुकने को भी कहते हैं। मगर लोग फिर भी नहीं रुकते।
-राकेश मगोत्रा, बीएमओ, बिश्नाह
------
सामाजिक दूरी का नहीं रखा गया ख्याल
एक ओर देश में कुछ लोग टीका लगवाने के लिए आना कानी व उल्टी सोच लेकर टीका नहीं लगवा रहे। वहीं अरनिया चिकित्सा केंद्र में टीका लगवाने के लिए मारा मारी चल रही है। सोमवार को सुबह से ही लोग कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इस बीच सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा गया।

------
सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए हमने दो महिला पुलिस सहित चार पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया है। हो सकता है सुबह ऐसा हुआ हो मगर जब हमारे पुलिस कर्मी वहां पहुँचे तो दो गज की दूरी को कायम रखा गया।
-हरजीत सिंह, थाना प्रभारी, अरनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed