फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

वीरवार से प्रशासन के आदेश के अनुसार विशनह कस्बे में खुलेगी दुकाने

विज्ञापन
corona
सांबा कस्बा के बाजार रोटेशन पर रहे बंद - फोटो : SAMBA
बिश्नाह। कस्बे के जितने भी दुकानदार हैं, वह प्रशासन के आदेश के अनुसार अपनी दुकान खोलेंगे। जिन दुकानों को खोले जाने का आदेश मिला होगा वही खुलेंगी। इसको लेकर व्यापारी वर्ग और प्रशासन के बीच बुधवार को बैठक हुई। इस बैठक में प्रशासन की तरफ से तहसीलदार सोहन लाल राणा और उनके साथ अन्य विभागों के अधिकारी व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान पंडित नारायण दत्त शर्मा ने कहा कि कस्बे का व्यापारी वर्ग पिछले लॉकडाउन में भी प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चला था। इस बार भी प्रशासन के साथ बैठकर हमने प्रशासन के आदेश का पालन करना है। इस महामारी से लोगों को बचाना है। बाजार में जितनी भीड़ कम हो उतनी करनी है। बिश्नाह विकास मंच के सुनील भाटिया ने सभी दुकानदारों से आग्रह किया कि अपनी दुकानों पर बिना मास्क के न बैठें और ग्राहकों को भी मास्क के साथ ही खरीदारी करने दें। ताकि इस महामारी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि हमने व्यापार के साथ-साथ लोगों को भी बचाना है। बैठक में कपड़ा व्यापार के विनय महाजन, अनिल गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका खौड़ में प्रशासन की तरफ से प्रतिबंध लागू किए गए
ज्यौड़ियां। प्रशासन की तरफ से खौड़ नगर पालिका की तरफ से बुधवार को प्रतिबंध लागू किए गए। इसको लेकर म्यूनिसिपल कमेटी तथा पुलिस की तरफ से तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा ने बाजार की दुकान पर पहुंच कर दुकानदार को कोरोना के खिलाफ लड़ने के नियम बताए। दुकानदारों को प्रशासन की तरफ से जारी प्रतिबंधों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए खौड़ बाजार का हर एक दुकानदार प्रशासन का सहयोग कर रहा है। आज खौड़ बाजार के दुकानदारों को दुकानें खोलने और बंद करने की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई है। बाजार के दुकानदारों ने बताया कि कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए हम प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। नियमों का पालन कर रहे हैं। संवाद

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए आधे बाजार रहे बंद
सांबा। कोरोना की दूसरी लहर को अधिक फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने दुकानदारों के सहयोग से बुधवार को जिले भर के बाजारों की आधी दुकानें बंद रखने के निर्देश का पूरी तरह से पालन किया गया। सांबा, घगवाल और राजपुरा के बाजारों की आधी दुकानें ही खुलीं। बाजारों में भीड़ भी काफी कम थी। जिला प्रशासन के आदेश का दुकानदारों की ओर से पूरी तरह से पालन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed