{"_id":"5fbbfacb8ebc3e9bdb0e47f0","slug":"corona-jammu-news-jmu223372345","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबे बैैंक के दो कर्मी कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबे बैैंक के दो कर्मी कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
परगवाल में स्वस्थ विभाग की टीम कोरोना टैस्ट करते हुये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों के टेस्ट कर इस महामारी से निजात दिलाने में जुटी है। इसी कड़ी में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों के टेस्ट किए। इस मौके पर जेके बैंक के दो कर्मी संक्रमित पाए गए। वहीं बैंक प्रबंधक ने अगले आदेश तक आम लोगों के लिए बैंक आने पर रोक लगा दी। संक्रमित कर्मियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। दोनों संक्रमित स्थानीय बताए जा रहे हैं। संवाद
कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्ट में दो पॉजिटिव
बाड़ी ब्राह्मणा। कोरोना के रैपिड एंटीजन टेस्ट के जरिये 220 लोगों के टेस्ट किए गए। इसमें से दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। यह स्मेलपुर और किश्तवाड़ से ताल्लुक रखते हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को बॉडी खंड पुरमंडल बर्जानी राया इलाके में सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के रैपिड एंटीजन टेस्ट निरंतर बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में किए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल लेने के बाद उनकी रिपोर्ट भी तत्काल दे दी जाती है। दूसरी ओर कोरोना की रफ्तार बढ़ती नजर आ रही है, लेकिन अभी तक क्षेत्र की स्थिति नॉर्मल बताई जा रही है। संवाद
----------------
औद्योगिक इकाई में हुए 218 लोगों के कोरोना टेस्ट, सभी निगेटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सर्दी शुरू होने के साथ ही कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसको लेकर कस्बे के सिडको औद्योगिक क्षेत्र की औद्योगिक इकाई के प्रबंधक भी कर्मचारियों और श्रमिकों के टेस्ट करा रहे हैं। इसी संदर्भ में सोमवार को कस्बे के प्रथम-फेज में निजी कारखाना में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। इसकी जानकारी कारखाना अधिकारी संजय मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि नड के स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सुनील दुबे की टीम अजय खजूरिया, जसवीर सिंह, दवेंद्र कुमार, कुलदीप व संजीव आदि शामिल ने कारखाना के 218 कर्मचारियों व श्रमिकों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। सभी निगेटिव पाए गए। इस अवसर पर कारखाने के अधिकारी पुन्नु सामी पिल्ले, हीरा महाजन आदि ने भी टेस्ट कराए।