फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona infection: Weekly restrictions strictly enforced in Jammu and Srinagar, all shops of non-essential goods closed

कोरोना संक्रमण: जम्मू और श्रीनगर में साप्ताहिक प्रतिबंध कड़ाई से लागू, गैर-जरूरी सामानों की सभी दुकानें रही बंद

Sat, 29 Jan 2022 02:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 29 Jan 2022 02:59 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण का प्रसार लगातार बढ़ रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए शनिवार और रविवार को कई तरह के प्रतिबंध लागू किया गया है। अगले दो दिन गैर जरूरी गतिविधियों पर पाबंदी जारी रहेगी। इस बीच अनावश्यक आवाजाही पर रोक रहेगी। 
 

विज्ञापन
Corona infection: Weekly restrictions strictly enforced in Jammu and Srinagar, all shops of non-essential goods closed
जम्मू में मास्क न पहनने वालों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए प्रशासन कई तरह की पाबंदी लगा रहा है। प्रदेश में जांच और टेस्टिंग प्रकिया भी लगातार जारी है। संक्रमण को रोकने के लिए पूरे जम्मू-कश्मीर में साप्ताहिक पाबंदी जारी है। शनिवार और रविवार को गैर जरूरी गतिविधियां पूरी तरह ठप रही। जम्मू समेत श्रीनगर और अन्य मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रहे। सुबह से ही गैर जरूरी गतिविधियों को पुलिस कर्मी बंद करवाने में जुटे रहे। कई जगहों पर नाके लगाकर चेकिंग भी की जा रही है।  

विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकांश जिलों में दिनभर बाजार खुले रहे
इससे पहले संभाग में असमंजस के बीच शुक्रवार को अधिकांश जिलों में दिनभर बाजार खुले रहे। प्रदेश प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे से 64 घंटे की अनावश्यक और गैर जरूरी गतिविधियों पर पाबंदी लागू की थी। लेकिन चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की काल पर व्यापारियों ने रात नौ बजे तक प्रतिष्ठान खोले रखे। अलबत्ता शनिवार और रविवार को संभाग में गैर जरूरी गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी। इसमें गैर जरूरी गतिविधियों से जुड़े बाजार बंद रखे जाएंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले गत शुक्रवार को भी पाबंदियों के बावजूद रात तक प्रतिष्ठानों को खोलकर रखा गया था। चैंबर की ओर से मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत में शुक्रवार रात नौ बजे तक प्रतिष्ठान खोलने पर सहमति बनी थी। लेकिन पाबंदियां हटाने को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया था। शुक्रवार सुबह से ही बाजारों को खोलने की समय सीमा को लेकर चर्चाएं हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शनिवार और रविवार को गैर जरूरी प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा
इस दौरान दुकानों पर काम करने वाले कई लोग पहुंचे भी नहीं। चैंबर की ओर से दुकानदार एसोसिएशनों को पहले ही रात नौ बजे तक प्रतिष्ठान खोलने का संदेश दिया गया था। इस बीच पुलिस ने भी दुकानदारों पर दबाव नहीं बनाया। चैंबर प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि शनिवार और रविवार को गैर जरूरी प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा।

पाबंदियों को सख्ती के साथ किया जाएगा लागू 
मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर से व्यापारियों के मुद्दों और समस्याओं को लेकर बात हुई है। जिसमें उन्होंने आगामी कोई आदेश जारी करने की बात कही है। कोविड से आर्थिक मार झेल रहे कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को पाबंदियों को लागू करना चाहिए।

कोविड महामारी से निपटने के लिए कारोबारियों ने प्रशासन का पूरा साथ और सहयोग दिया है। उन्होंने दुकानदारों से भी बाजारों में भीड़ को कम करने को कहा। इसमें ग्राहकों को भी कोविड प्रोटोकाल के तहत बाजारों में आना चाहिए।

श्रीनगर शहर में सप्ताहांत पाबंदियां सख्ती से लागू 
श्रीनगर में प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर से पूरे कश्मीर में गैर.जरूरी आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया। प्रदेश में 64 घंटे की सप्ताहांत पाबंदियां शुरू हो गई हैं, जो शुक्रवार दोपहर 2 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेंगी।


शहर और घाटी में अन्य जगहों पर दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुबह के समय खुले थे, लेकिन दोपहर में बंद करवा दिए गए। पुलिस ने लोगों को घर  लौटने को कहा। अधिकारी के मुताबिक केवल कर्मचारियों और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों को आवाजाही की अनुमति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed