फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona infected cases reach near two lakhs in Jammu-Kashmir

कोरोना का कहर: जम्मू-कश्मीर में दो लाख के करीब पहुंचे कोरोना संक्रमित मामले

Wed, 05 May 2021 04:17 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 05 May 2021 04:17 PM IST
सार

प्रदेश में अब तक 74 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए, सक्रिय मामलों की संख्या 37 हजार पार।

विज्ञापन
Corona infected cases reach near two lakhs in Jammu-Kashmir
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना की दूसरी लहर भयावह रूप लेती जा रही है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा दो लाख के करीब पहुंचने वाला है। वहीं सक्रिय केसों की संख्या 37 हजार पार हो गई है। दूसरी ओर इस महामारी में अब तक 2458 मरीज अपनी जान गवां चुके हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 1 लाख 91 हजार 869 पर पहुंच गया है। जहां मंगलवार को 46 सौ से ज्यादा नए मामले रिपोर्ट किए गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दो दिनों में संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा दो लाख के पार हो जाएगा। बीते एक सप्ताह में अगर नजर डालें तो करीब 29 हजार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 74 लाख 18 हजार 169 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें 1 लाख 52 हजार 109 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं 37302 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें कश्मीर की हालत ज्यादा खराब है, यहां 24 हजार 172 सक्रिय केस हैं। वहीं जम्मू संभाग में 13130 मरीजों का घर और अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इम्युनिटी बनाए रखने के लिए नियमित तौर पर करें योग-व्यायाम

एक सप्ताह में 295 मौतें
जम्मू-कश्मीर में अब तक 2458 मरीजों ने कोरोना से जान गवां दी है। बीते एक सप्ताह में मौतों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 295 मरीजों ने अस्पताल में जिंदगी की जंग हारी है।

एक सप्ताह के आंकड़े
तारीख    नए मामले    मौतें
27 अप्रैल    3164    28
28 अप्रैल    3024    30
29 अप्रैल    3474    26
30 अप्रैल    3532    35
एक मई    3847    47
दो मई    3571    41
तीन मई    3733    51
चार मई    4650    37

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed